हमारी हिटलिस्ट में हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेकर रहेंगे जान... यूक्रेन के टॉप जासूस ने दी धमकी
Updated on
25-05-2023 07:25 PM
कीव: यूक्रेन ने कथित तौर पर पिछले दिनों ड्रोन हमले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जान लेने की असफल कोशिश की थी। रूस ने इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया तो यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने भी यूक्रेन का साथ दिया और उसे पूरी तरह से निर्दोष करार दिया। लेकिन अब खुद यूक्रेन के टॉप जासूस ने यह बात मान ली है कि वह पुतिन को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनकी मानें तो पुतिन हिटलिस्ट में हैं और यूक्रेन उन्हें मारकर ही दम लेगा।
हत्या की कोशिश में लगे जासूस यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस के सेकेंड इन कमांड वादिम स्किबिट्स्की ने जर्मनी के अखबार वेल्ट से बातचीत में यह बात कही है। स्किबिट्स्की ने कहा है कि कीव के जासूस इस समय पुतिन को मारने की कोशिशों में लगे हुए हैं और रूसी राष्ट्रपति इस बात को जानते हैं। स्किबिट्स्की यूक्रेन की मुख्य इंटेलीजेंस एजेंसी के डिप्टी भी हैं। उन्होंने कहा, 'पुतिन इस बात को काफी बेहतरी से जानते हैं कि हम उनके करीब पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात का भी डर है कि उनके अपने ही लोग उनकी जान ले सकते हैं।'
उन्होंने कहा कि पुतिन की हत्या इस समय यूक्रेन की टॉप प्रायॅरिटी है। स्किबिट्स्की की मानें तो रूस में भी काफी लोग इसके समर्थन में हैं। वो चाहते हैं कि एक स्पेशल ऑपरेशन चलाकर पुतिन को खत्म कर दिया जाए। मगर यह बात भी सच है कि रूस के बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और सोशल मीडिया के जरिए यह बात पता लगी है।
हिटलिस्ट में पुतिन टॉप पर स्किबिट्स्की का कहना है कि इस वजह से ही वहां की जनता डरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वैगनर ग्रुप के फाउंडर येवेगनी प्रिगोझिनी को भी मारने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रिगोझिनी ने यूक्रेन की सेना के खिलाफ कई तरह के वॉर क्राइम्स किए हैं और कई सैनिकों की जान ली है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की प्राथमिकता यूनिट कमांडर को खत्म करना है जो अपने सैनिकों को हमला करने का आदेश देते हैं। प्रिगोझिन के साथ यूक्रेन के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर स्किबिट्स्की ने साफ तौर पर कहा, 'हम उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं।' लेकिन पुतिन हिटलिस्ट में नंबर वन हैं क्योंकि वही यह तय करते हैं कि कैसे हमला होगा और आगे की रणनीति क्या होगी।
यूक्रेन दो असफल कोशिशें! रूस ने यूक्रेन पर इस महीने की शुरुआत में क्रेमलिन पर एक ड्रोन हमले में पुतिन की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुतिन ड्रोन हमले के समय मौजूद नहीं थे। इससे पहले, अप्रैल के अंत में दावा किया गया था कि यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विसेज ने पुतिन पर हमला करने के लिए विस्फोटकों से भरे एक ड्रोन को भेजकर हत्या की कोशिश का एक असफल प्रयास किया था। उस समय पुतिन एक औद्योगिक पार्क का दौरा कर रहे थे।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…