Select Date:

रूस के लूना-25 ने कक्षा से भेजी चंद्रमा की पहली तस्‍वीर, चांद पर नजर आया बड़ा सा रहस्‍यमय गड्ढा

Updated on 18-08-2023 02:03 PM

मॉस्‍को: रूस के लूनर मिशन लूना-25 पर दुनिया भर की नजरें गड़ी हुई हैं। भारत के चंद्रयान 3 के करीब एक महीने बाद रवाना हुआ लूना चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हो चुका है। लूना-25 ने चंद्रमा की पहली तस्‍वीर कक्षा में दाखिल होने के बाद भेजी है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस ने इस तस्‍वीर को अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्‍ट के साथ शेयर किया है। एजेंसी ने बताया है कि करीबपांच दिनों तक लूना 25 चंद्रमा का चक्कर लगाएगा। फिर 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपना रास्ता बदलेगा। दो दिन बाद यानी 23 अगस्‍त को वहीं भारत का चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।


जीमन की पहली विस्‍तृत तस्‍वीर
रोस्कोस्मोस ने 17 अगस्‍त को शेयर की गई पहली तस्‍वीर के बारे में बताया है कि लूना-25 के लैंडर ने चंद्रमा के सतह की पहली डिटेल फोटो खींची है। रोस्कोस्मोस के अधिकारियों ने पोस्ट में लिखा, 'तस्वीर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्रेटर जीमन की है। गड्ढा 75 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 135 डिग्री पश्चिम देशांतर पर है।'
सोवियत संघ के पतन के बाद करीब 50 सालों मे यह रूस का पहला चंद्रमा मिशन है और इसे एक मील का पत्‍थर माना जा रहा है। इससे पहले 13 अगस्‍त को भी लूना 25 ने कुछ तस्‍वीरें भेजी थीं। इन तस्‍वीरों में एक तरफ पृथ्‍वी और एक तरफ चांद दिख रहा था। साथ ही मिशन का प्रतीक और ऑनबोर्ड मैनिपुलेटर भी नजर आ रहा था।

क्‍या है जीमन
जीमन चंद्रमा के प्रभाव की वजह से बना एक गड्ढा है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित है। यह पृथ्वी से नजर नहीं आता है। जीमन के उत्तर-पश्चिम में न्यूमेरोव क्रेटर और दक्षिणपूर्व में एशब्रुक क्रेटर है। वैज्ञानिक आज तक उस घटना को समझने में लगे हैं जिसकी वजह से इन क्रेटर्स का निर्माण हुआ है। जीमन का बाहरी किनारा कटा हुआ है और काफी टेढ़ा-मेढ़ा है। ढलानों की चौड़ाई भी बहुत अलग है।

लूना-25 अभी चंद्रमा की कक्षा में है लेकिन यह लंबे समय तक वहां नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मौजूद भूरे रंग की गंदगी के एक टुकड़े की जांच करेगा। यह क्षेत्र बर्फ से भरा हुआ माना जाता है। अगर लूना-25 लैंडिंग में सफल रहता है, तो अंतरिक्ष यान एक वर्ष तक चलने वाले मिशन को अंजाम देगा। बर्फ के अलावा वह कई अन्‍य जांच पूरी करेगा।
 
क्‍या है मिशन का मकसद
रूस ने 11 अगस्त को लूना 25 को लॉन्च किया था वहीं भारत का चंद्रयान 3, 14 जुलाई को लॉन्‍च किया गया था। बताया जा रहा है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए लूना-25 ने छोटा रास्‍ता अपनाया है। इस रास्‍ते के बारे में दुनिया की किसी भी अंतरिक्ष एजेंसी को नहीं मालूम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत और रूस दोनों के सामने एक बड़ी चुनौती है और कोई भी देश खिताब जीतेगा, इस बात की संभावना कम है। लूना-25 का लक्ष्य दक्षिणी ध्रुव पर एक साल तक अपने मिशन को अंजाम देना है। यह वह जगह है जहां पर हाल के कुछ वर्षों में वैज्ञानिकों ने गड्ढों में जमे हुए पानी के निशान का पता लगाया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.