'साथ निभाना साथिया 2' की 'खलनायिका' आकांक्षा जुनेजा हैं असल लाइफ में काफी ग्लैमरस, दिलकश अंदाज पर फिसले फैंस
Updated on
14-11-2023 03:54 PM
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा को आपने 'साथ निभाना साथिया 2' में जरूर देखा होगा। स्क्रीन पर वह जितनी खूबसूरत लगती हैं, असल जिंदगी में भी वह उतनी ही हसीन हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह फैंस को अपनी नई तस्वीरों और वीडियो का दीदार करवाती हैं। आइए आपको आकांक्षा जुनेजा की वो बेहतरीन फोटो और वीडियो दिखाते हैं जिनमें वह एकदम खूबसूरत और दिलकश लग रही हैं।
33 साल की आकांक्षा जुनेजा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हजारों यूजर्स फॉलो करते हैं। वह भी अपने फैंस को मायूस नहीं करते। बल्कि नई नई तस्वीरों में डिफरेंट लुक और अदाएं दिखाती हैं।
आकांक्षा जुनेजा के सीरियल्स
आकांक्षा जुनेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2010 से काम कर रही हैं। उनका पहला शो था 'दो सहेलियां किस्मत की कठपुतलियां'। इसके बाद उनका ये सफर जारी रहा और आजतक चल रहा है। उन्होंने 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'सीआईडी', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'इश्कबाज' से लेकर 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज में नजर आईं।
इस शो में बनी थीं खलनियाका
पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया 2' में आकांक्षा जुनेजा ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिली थीं। इतना ही नहीं, इस किरदार के लिए उन्हें आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स का बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल से लेकर इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स जैसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।
आजकल क्या कर रही हैं
आकांक्षा जुनेजा को टीवी इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल से ही पॉपुलैरिटी मिली। आजकल वह कुंडली भाग्य के निधि हिंदूजा लुथरा के रोल में दिख रही हैं। वैसे आकांक्षा साल 2013 में 'बैंग बैंग बैंकॉक' में काम कर चुकी हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…