Select Date:

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त:आगरा कैंट जा रही थी ट्रेन, इंजन-4 कोच पटरी से उतरे; छह ट्रेनें रद्द व दो का रूट बदला

Updated on 18-03-2024 12:15 PM

अजमेर में साबरमती-आगरा कैंट (ट्रेन संख्या 12548) के इंजन और 4 कोच रविवार रात करीब एक बजे पटरी से उतर गए। घटना के समय पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक से धमाका हुआ तो पूरी ट्रेन में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है।

एडीआरएम बलदेवराम ने बताया- अजमेर रेलवे जंक्शन से करीब 7 किलोमीटर आगे मदार में हादसा हुआ है। होम सिग्नल के पास सुपरफास्ट साबरमती एक्सप्रेस रविवार रात एक बजकर चार मिनट पर डिरेल हुआ। इसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्प डेस्क बनाया है। हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।

राइट टाइम निकली थी ट्रेन
एडीआरएम बलदेवराम ने बताया कि ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती से राइट टाइम निकली थी। संभवत: मालगाड़ी से कुछ हुआ है। लेकिन अभी कारण सामने नहीं आया है। जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है, बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे कैप्टन शशिकिरण ने बताया- ट्रैक रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

तीन महीने पहले भी हुआ था हादसा
करीब तीन माह पहले भी अजमेर के मदार रेलवे यार्ड पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के चार रैक पटरी से उतर गए थे। ट्रेन खाली थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ऐसा सेफ्टी के लिए ब्रेक रिलीज करते समय रोल ओवर होने से हुआ था। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रैक को वापस पटरी पर रखवाया था।

हादसे को लेकर 300 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी रेस्क्यू अभियान में लगे हैं। शाम तक ट्रैक को चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल दूसरे ट्रैक से रुकी हुई ट्रेनों को निकाला जा रहा है। रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ, डीआरएम राजीव धनकड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हादसे को लेकर 3 अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई गई है।

सुबह साढ़े सात बजे आगे के लिए रवाना हुई ट्रेन
ट्रेन गुजरात के साबरमती से रविवार की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर आगरा कैंट के लिए रवाना हुई थी। अजमेर में रात 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। अजमेर रेलवे स्टेशन से 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई। मदार (अजमेर) में एक बजकर चार मिनट पर हादसा हुआ। सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर ट्रेन को अजमेर से आगे के लिए रवाना किया गया। हादसे के कारण करीब साढ़े छह घंटे की देरी से ट्रेन अजमेर से चली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.