दुखद! पत्नी पवित्रा जयराम की मौत के 6 दिन बाद एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, मौत से पहले बोले- प्लीज, लौट आओ
Updated on
18-05-2024 04:54 PM
तेलुगू इंडस्ट्री में डेली सोप में काम करने वाले एक्टर चंद्रकांत का निधन हो गया है। एक्टर ने शुक्रवार को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर उनकी को-एक्टर और पत्नी पवित्रा जयराम की मौत के बाद आई है। एक कार दुर्घटना में कुछ दिनों पहले ही उनकी भी जान गई थी। पुलिस के दर्ज किए गए चंद्रकांत के पिता के बयान के अनुसार एक्टर पिछले कुछ दिनों से उदास थे।
एक्टर Chandrakanth अपनी पत्नी पवित्रा के जाने के बाद गहरे शोक में थे। उन्होंने अपने पत्नी के लिए भावनात्मक नोट भी लिखा था जिसमें उनका दुख साफ दिख रहा था। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट भी पवित्रा के लिए ही थी।
जाने से पहले लिखा था इमोशनल पोस्ट
एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आपके साथ आखिरी तस्वीर (रोने वाली इमोजी) मुझे अकेला छोड़ने की बात पचा नहीं पा रहा हूं, मेरी पावी अब नहीं रही (रोने और प्रार्थना करने का इमोजी) प्लीज वापस आ जाओ प्लीज।' उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लिखा, पापा वापस आ जाओ ना। वापस आकर मेरे आंसू पोछ दो।'
कार दुर्घटना में पवित्रा जयराम की मौत
दोनों एक्टर्स के आकस्मिक निधन से पूरी तेलुगू इंडस्ट्री सदमे में है। खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मेहबूबा नगर में जयराम एक घातक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाद में हैदराबाद से वानापर्थी आ रही बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। पवित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…