सीक्रेट शादी और वायरल तस्वीरों पर फूटा साई पल्लवी का गुस्सा, बेतुकी बातें करने वालों को कसकर लगाई लताड़
Updated on
23-09-2023 05:18 PM
बीते कुछ दिनों से 'गार्गी' फेम साई पल्लवी अपनी वायरल फोटोज की वजह से चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है। इन तस्वीरों में वह फेमस तमिल फिल्ममेकर राजकुमार परियासामी के साथ नजर आ रही थीं। जहां वह माथे पर तिलक लगाए और गले में फूलों की माला डाले दिख रही थीं। तस्वीरों के सामने आते ही लोगों ने तरह तरह की बातें करना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि वह राजकुमार संग शादी के बंधन में बंध गई है। लेकिन अब साई पल्लवी ने इन वायरल फोटोज पर रिएक्ट किया है। साथ ही गुस्सा भी जाहिर किया है।
ट्विटर यानी X पर ट्वीट करके Sai Pallavi ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो वह गॉसिप्स पर ध्यान नहीं देती हैं। न ही उनके पास इतना समय होता है। लेकिन कभी कभी अती हो जाती है। इसी के साथ साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस साई ने सीक्रेट शादी वाली बातों पर रिएक्ट किया।
शादी की खबरों पर फूटा साई पल्लवी का गुस्सा
साई पल्लवी ने लिखा, 'सच कहूं, मुझे अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर जब बात परिवार जैसे दोस्तों की आती है तो मैं चुप नहीं रहूंगी। हाल में ही मेरी फिल्म के पूजा सेरेमनी से जो तस्वीरें वायरल हुईं, उसे लेकर खूब बातें की गई। मगर सच ये है कि लोगों ने उन तस्वीरों को क्रॉप करके सर्कुलेट किया। गलत मंशा के साथ वायरल भी किया।'
लोगों को कस के सुनाया
आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब मैं खुद फिल्म के बारे में ऐलान कर चुकी हूं और बता चुकी हूं कि आखिर क्या सच्चाई है, फिर भी क्या तुक बनता है कि आप ऐसी बकवास बातें करें। अंत में यही कहूंगी कि इस तरह की असुविधा पैदा करना बहुत ही घृणादायक है।'
फिल्म के सेट से आई थी फोटो
साई पल्लवी की आने वाली फिल्म SK21 है। इसमें उनके को-एक्टर Sivakarthikeyan हैं। वायरल हो रही फोटो को तब क्लिक किया गया, जब मेकर्स ने इस फिल्म की पूजा सेरेमनी रखी थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…