Select Date:

कहा- 24 दिसंबर को 2 हमले गलती से हुए, आगे सतर्क रहेंगे गाजा पर फिर बड़ी एयरस्ट्राइक

Updated on 30-12-2023 01:42 PM

7 अक्टूबर से गाजा पर इजराइली हमले जारी हैं। दुनिया के तमाम देश इन पर सवाल उठा रहे हैं। करीब 21 हजार फिलिस्तीनी इन हमलों में मारे जा चुके हैं। अब पहली बार इजराइल ने माना है कि 24 दिसंबर को गाजा में दो हमले गलती से हुए और इसके लिए उसे अफसोस है। हालांकि, इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) या सरकार ने इस गलती के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया।

इस गलती को मानने के बाद IDF ने गुरुवार रात गाजा के एक हॉस्पिटल के पास एयरस्ट्राइक की। इसमें 18 लोग मारे गए हैं। हालांकि, कई लोग मलबे में अब भी दबे हैं।

24 दिसंबर को क्या हुआ था

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक- 24 दिसंबर को IDF ने सेंट्रल गाजा के दो ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद गाजा की हमास कंट्रोल्ड हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा था कि यह हमला एक कॉम्पलेक्स पर किया गया है। इसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं। अब पहली बार इजराइली सेना ने माना है कि यह हमले गलती से हुए थे।

IDF ने कहा कि अल मगहाजी पर 24 दिसंबर को हुए हमले ऑपरेशन का हिस्सा थे। इस बारे में इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे। बयान के मुताबिक- इस बारे में शुरुआती जांच पूरी हो चुकी है। इससे पता चला कि एक बिल्डिंग को सही निशाना बनाया गया, लेकिन दूसरी इमारत को गलती से निशाना बना दिया गया। इसमें कुछ सिविलियन्स मारे गए। IDF की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इस हमले के बारे में बारीकी से जांच कर रही है, ताकि फिर ऐसी गलती न हो।

इस इलाके मे रहने वाले एक शख्स ने मीडिया को बताया था कि हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए थे। यह वास्तव में एक रिफ्यूजी कैम्प था। इसे 1949 में बनाया गया था। इसके करीब कुछ और रिहायशी इलाके हैं।

गाजा पर फिर एयरस्ट्राइक

गुरुवार रात इजराइली सेना ने फिर गाजा पर एयरस्ट्राइक की। यह हमला एक हॉस्पिटल के करीब की बिल्डिंग पर हुआ। हालांकि, हमले की जद में कुछ हद तक अस्पताल भी आ गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक- 18 शव बरामद हुए हैं। 37 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दबे हैं और यहां अब भी इजराइली एयरक्राफ्ट मंडरा रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर इजराइली फाइटर जेट्स इस इलाके में कई बार देखे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक- जिस हॉस्पिटल को नुकसान पहुंचा है, वो कुवैत सरकार ने कुछ साल पहले बनवाया था। इसके बेसमेंट में कई मरीजों का इलाज चल रहा है। इजराइली सेना ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।

इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि गाजा की 23 लाख आबादी में से करीब 85% लोग बेघर हो चुके हैं। कुछ लोग कुवैत हॉस्पिटल के करीब शेल्टर होम्स में रह रहे थे। ये लोग इजिप्ट जाना चाहते थे, लेकिन वहां की सरकार ने इसकी मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.