Select Date:

97 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, अमृता प्रीतम के साथ 40 साल रहे

Updated on 22-12-2023 02:42 PM

आज मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में अपने मुंबई के घर में निधन हो गया है। वे कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। ​​​​​​इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक-दूसरे के साथ ही रहते थे।

इमरोज के निधन की खबर सुनते ही कनाडा के इकबाल महल ने शोक व्यक्त किया और बताया कि वे उन्हें 1978 से व्यक्तिगत रूप से जानते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अमृता उन्हें 'जीत' कहा करती थीं।

इमरोज ने कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे
इमरोज का जन्म साल 1926 में लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में हुआ था। इमरोज ने जगजीत सिंह की 'बिरहा दा सुल्तान' और बीबी नूरन की 'कुली रह विच' सहित कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे।

इमरोज- अमृता की कहानी
इमरोज की मुलाकात अमृता से एक कलाकार के माध्यम से हुई जब अमृता अपनी किताब का कवर डिजाइन करने के लिए किसी की तलाश कर रही थीं। अमृता प्रीतम ने पंजाबी और हिंदी में कविताएं और उपन्यास लिखे। उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनकी चर्चित कृतियां कुछ यूं हैं- पांच बरस लंबी सड़क, पिंजर, अदालत, कोरे कागज, उन्चास दिन, सागर और सीपियां।

1935 में अमृता की शादी लाहौर के कारोबारी प्रीतम सिंह से कर दी गई थी। दोनों के बच्चे भी हुए। 1960 में उन्होंने पति को छोड़ दिया। फिर अमृता को मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी से प्रेम हुआ, लेकिन साहिर की जिंदगी में एक महिला के आने से दोनों एक दूजे के नहीं हो सके। इसके बाद अमृता की जिंदगी में चित्रकार व लेखक इमरोज आए जिन्हें अमृता से प्रेम हुआ। कहा जाता है कि अमृता अक्सर साहिर का नाम इमरोज की पीठ पर अपनी उंगलियों से लिखती थीं। इमरोज इस बात को जानते भी थे, मगर वह अपने प्रेम पर ज्यादा यकीन करते थे। वह कहतीं थीं, साहिर मेरी जिंदगी के लिए आसमान हैं और इमरोज मेरे घर की छत।

इमरोज और अमृता के बीच सात साल का फर्क था
कुछ वर्ष पहले इमरोज ने अमृता और साहिर के रिश्ते के बारे में एक खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि वास्तव में अमृता और साहिर लुधियानवी एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब साहिर किसी मुशायरे में शामिल होने के लिए आए थे, तब के अलावा वह कभी भी अमृता से मिलने दिल्ली नहीं आए। वहीं अमृता भी कभी उनसे मिलने मुंबई नहीं गईं, जहां वह रहते थे। साहिर पारिवारिक व्यक्ति नहीं थे और अमृता को इसका एहसास हो गया था। मैं और अमृता दोस्तों की तरह अलग-अलग कमरों में रहते थे और खर्चा साझा करते थे।

अमृता और इमरोज के बीच उम्र में सात साल का फासला था। साल 2005 में अमृता का निधन हो गया। अमृता ने अपनी मृत्यु से पहले इमरोज के लिए एक कविता लिखी 'मैं तुम्हें फिर मिलूंगी।' वहीं, इमरोज उनकी मृत्यु के तुरंत बाद कवि बन गए थे। उन्होंने अमृता पर एक प्रेम कविता पूरी की-'उसने जिस्म छोड़ा है, साथ नहीं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.