सैफ अली खान अस्तपाल में भर्ती, घुटने और कंधे में गंभीर चोट के बाद हो रही सर्जरी, करीना कपूर भी मौजूद
Updated on
22-01-2024 05:34 PM
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर के कंधे में भी फ्रैक्चर है। अस्पताल में सैफ से साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी मौजूद हैं।सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट लगी है। हालांकि, यह सब कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर है। एक्टर के घायल होने को लेकर खान परिवार से किसी ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। सैफ अली खान इन दिनों साउथ की फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जूनियर NTR और जान्हवी कपूर की इस फिल्म में वह ‘भहीरा’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि शूटिंग के वक्त ही उन्हें चोट लगी है, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पहले भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं सैफ अली खान
वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म के सेट पर सैफ अली खान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2016 में फिल्म 'रंगून' के सेट पर भी उनके अंगूठे में चोट लगी थी। तब भी उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में ही एडिमट किया गया था, जहां अंगूठे की मामूली सर्जरी हुई थी।
'क्या कहना' के सेट पर चोट, लगे थे 100 टांके
इसके अलावा फिल्म 'क्या कहना' के एक सीन में भी बाइक से स्टंट के दौरान सैफ अली खान चोटिल हो गए थे। पूरी टीम खंडाला में स्टंट सीन शूट कर रही थी। उन दिनों बारिश के कारण वहां कीचड़ था, ऐसे में जब सैफ ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाई तो वह कीचड़ में फिसल गई। वह बाइक से सीधे जमीन पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़े और उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। तब स्थानीय अस्पताल में उन्हें 100 टांके लगे थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…