लिव-इन रिलेशन पर जीनत अमान और मुमताज के झगड़े में कूदीं सायरा बानो, कहा- ये सब कभी स्वीकार नहीं कर सकती
Updated on
17-04-2024 01:28 PM
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दिए गए एक बयान के बाद जीनत अमान और मुमताज के बीच एक तरह से जुबानी जंग छिड़ गई है। इनकी इस जंग पर अब सायरा बानो का रिएक्शन आया है। बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और दिवंगत दिलीप कुमार की पत्नी सायरा ने कहा है कि वह लिव-इन रिलेशनशिप को सपोर्ट नहीं करतीं। जीनत अमान ने कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि कपल्स को शादी करने से पहले लिव-इन में रहना चाहिए। इसी पर मुमताज ने एक्ट्रेस की शादी को बीच में खींच लिया था।
Mumtaz ने Zeenat Aman की सोच की आलोचना करते हुए 'जूम' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रिश्तों पर सलाह देने वालीं जीनत अमान आखिरी इंसान होनी चाहिए क्योंकि उनकी खुद की शादी एक 'जीता जागता नरक' रही है। इस पर हाल ही सायरा बानो ने रिएक्ट किया।
मुमताज और जीनत अमान के झगड़े पर बोलीं सायरा बानो
जीनत अमान और मुमताज के विवाद और लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर सायरा बानो ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं पढ़ रही हूं और मैं वास्तव में वो (मुमताज और जीनत) जो कह रही हैं, मैं उसे फॉलो नहीं करती और ना मानती हूं। हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50 साल पहले का है।'
सायरा बानो बोलीं-लिव-इन रिलेशनशिप स्वीकार्य नहीं
यह पूछे जाने पर कि क्या वह शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात से सहमत हैं, तो सायरा बानो बोलीं, 'इस बात से मैं तो सहमत नहीं हो सकती हूं कभी भी। मैं कभी भी इस तरह से लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत नहीं करूंगी। मेरे लिए इस तरह के रिश्ते अकल्पनीय और अस्वीकार्य हैं।'
जीनत ने मुमताज को दिया था यह जवाब
वहीं, मुमताज के पलटवार पर जीनत अमान ने कहा था, 'हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। मैं कभी भी दूसरों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने या अपने सहकर्मियों को अपमानित करने वालों में से नहीं रही हूं। ना ही अब करूंगी।'
जीनत अमान के लिए यह बोली थीं मुमताज
मालूम हो जीनत अमान ने जब आज के युवा कपल्स को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी, तो यह बात मुमताज को पसंद नहीं आई। उन्होंने जीनत के पति मजहर खान का नाम बीच में घसीटा और कहा कि जीनत की शादी नरक रही थी और कम से कम उन्हें तो रिश्तों पर सलाह नहीं देनी चाहिए। मुमताज ने यह भी कहा था कि जीनत इस तरह की सलाह देकर कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…