Select Date:

पांचवे दिन सलार की कमाई 50% गिरी मंगलवार को कमाए 23.50 करोड़ शाहरुख की डंकी ने किया मात्र 10 करोड़ का बिजनेस

Updated on 27-12-2023 01:37 PM

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार की कमाई में पांचवे दिन 50% ड्रॉप देखने को मिला। जहां सोमवार को इस फिल्म ने 46 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार को यह 23 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस ही कर पाई।

इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 278 करोड़ 90 लाख रुपए हाे गया है।

डंकी का टोटल कलेक्शन हुआ 140.20 करोड़
वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म डंकी की कमाई में भी छठे दिन ड्रॉप नजर आया है। फिल्म ने जहां सोमवार को 24 करोड़ 32 लाख रुपए का बिजनेस किया। वहीं मंगलवार को इसने मात्र 10 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई की।

अब देशभर में डंकी ने 140 करोड़ 20 लाख रुपए की कमाई कर ली है। डंकी, सलार से एक दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

ग्लोबली दोनों फिल्मों ने की इतनी कमाई
बात करें दोनों फिल्मों के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो सलार ने 5 दिनों में 500 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। वहीं डंकी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के आस-पास पहुंच चुका है।

दूसरे वीकेंड फिर होगा कमाई में इजाफा
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दोनों फिल्मों में यह ड्रॉप मंगलवार को वर्किंग डे की वजह से आया है। आने वाले वीकेंड पर इनकी कमाई में फिर से इजाफा देखने को मिलेगा। मंगलवार को सलार के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 30.37% रही। वहीं डंकी की ऑक्यूपेंसी 22.28% रही।

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। वहीं प्रंशात नील निर्देशित सलार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.