खूबसूरत हसीनाओं के साथ सलमान ने किया डांस, इस दिन घर में एंट्री लेंगे कंटेस्टेंट्स
Updated on
13-10-2023 02:39 PM
सलमान खान 15 अक्टूबर से 'बिग बॉस 17' के साथ लौट रहे हैं। हाल ही उन्होंने प्रीमियर एपिसोड के लिए शूट किया और अब इसका प्रोमो आउट हो चुका है। प्रोमो में सलमान खान अपने हिट गानों पर खूबसूरत हसीनाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 17' की थीम कपल्स वर्सेस सिंगल है, और शो में 17 कंटेस्टेंट्स के आने की खबरे हैं।
बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को सभी 17 कंटेस्टेंट्स शूट के बाद Bigg Boss 17 के घर में एंट्री करेंगे। अभी तक ऑफिशियली किसी के नाम रिवील नहीं किए गए हैं, पर कुछ सेलेब्स के नामों की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, जिग्ना वोरा, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का नाम कन्फर्म है।
'बिग बॉस 17' के सेट का डिजाइन
बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर का डिजाइन यूरोपियन थीम से इंस्पायर्ड है। हाल ही सलमान ने 'बिग बॉस 17' के स्टेज का टूर करवाया, तो उसमें सेट पर विक्टोरियन फेस और रेल का इंजन भी नजर आया।
'बिग बॉस OTT 2' के कंटेस्टेंट्स भी लेंगे हिस्सा?
यह भी कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट्स रहे एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन और मनीषा रानी भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
शुक्रवार को शूट के बाद घर में एंट्री
अब शुक्रवार, 13 अक्टूबर को सलमान सभी कंटेस्टेंट्स के साथ ग्रैंड प्रीमियर का शूट करेंगे। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। फिर एक दिन के रेस्ट के बाद कंटेस्टेंट्स रविवार, 15 अक्टूबर से अपना गेम शुरू करेंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…