'सलमान उनमें नहीं आता कि मैं उसके बारे में बात करूं', अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के बारे में भी कही ये बात
Updated on
21-12-2024 01:26 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान का कौन दीवाना नहीं है। उन्हें देश-विदेश में हर कोई पसंद करता है। मगर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की एक अलग ही राय सामने आई, जिसने सबको हौरान कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दोनों खानों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और कहा कि सलमान खान अभी भी उस दायरे मे नहीं आते कि वह उनके बारे में बात भी करें। अभिजीत भट्टाचार्य हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की। विभिन्न भाषाओं में लगभग 1000 फिल्मों में गाने गा चुके सिंगर ने कहा, 'सलमान अभी भी उनमें नहीं आते के मैं उनके बारे में चर्चा करूं।' इसलिए, उन्होंने होस्ट से टॉपिक बदलने और 'टाइगर 3' स्टार के बारे में उनसे सवाल न करने का अनुरोध किया।
अभिजीत सावंत ने शाहरुख खान के बारे में कहा
इसके अलावा अभिजीत ने कहा कि शाहरुख खान एक अलग ही क्लास के इंसान हैं और उनके रिश्ते में आई खटास किसी गलतफहमी की वजह से नहीं बल्कि प्रोफेशनल रिश्ते की वजह से है। 'बाकी इनके बारे में भी आप मुझसे बात मत करो।' सिंगर ने इसके पहले शाहरुख खान के साथ काम करने से मना कर दिया था। कहा था कि वह उनके लिए गाना नहीं गाएंगे।
अभिजीत सावंत करना चाहते हैं शाहरुख से पैचअप
अब अभिजीत ने शाहरुख खान के साथ पैचअप करने पर कहा, 'क्यों नहीं करेंगे पैचअप? हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, जैसे एक पति-पत्नी होते हैं, वैसे हैं हम। मतलब पति-पत्नी में झगड़ा तो होता ही है न? पैचअप तो एक को करना पड़ेगा न। मैंने कहा था कि अगर वो कभी मिलेगा तो मैं डांट दूंगा कि मैं तुम्हारे या तुम मेरे लिए नहीं गा रहे। एक अच्छी चीज बन रही है और कुछ नहीं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…