'मैंने प्यार किया' में 'कबूतर जा जा' के शूट में रो पड़े थे सलमान खान, एक्टर ने 35 साल बाद बताया क्या हुआ था
Updated on
23-05-2024 12:37 PM
सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। लेकिन एक साल बाद सूरज बड़जात्या ने 'मैंने प्यार किया' से सलमान को बतौर हीरो लॉन्च किया और उनकी जिंदगी बदल दी। सलमान खान रातोंरात स्टार बन गए, और भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जो लोग पहले कभी सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते थे, वो भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने को बेचैन हो उठे। लेकिन 'मैंने प्यार किया' के एक गाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि सलमान खान रो पड़े थे। एक्टर ने अब इसका खुलासा किया है।
'हैलो इंडो-अरेबिया' से बातचीत में फेवरेट फिल्म के बारे में पूछे जाने पर Salman Khan ने 'मैंने प्यार किया' का नाम लिया, और एक मजेदार किस्सा सुनाया। सलमान ने इस फिल्म के गाने 'कबूतर जा जा' का वह वाकया सुनाया, जब उनकी आंखों में आंसू आ गए।
सलमान ने बताया 'मैंने प्यार किया' के दौरान क्यों निकले आंसू
सलमान ने बताया, 'मैं लगभग 18 साल का था, और 'कबूतर जा जा जा' गाने की शूटिंग के दौरान एक सचमुच यादगार पल था, जब मुझे अचानक महसूस हुआ कि ये रोल तो मेरे लिए ही है। फिल्म की कई नरेशन के दौरान मैं उस रोल में सिर्फ जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर की कल्पना करता था। मैं खुद को बड़ी फिल्मों में बड़े रोल में इमेजिन ही नहीं कर पाता था। लेकिन वह पल पहली बार था, जब मुझे वास्तव में लगा कि हां, मैं यह कर सकता हूं। मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।'
58 की उम्र में भी छाया जलवा, अब 'सिकंदर' में आएंगे नजर
सलमान खान को कई ऑडिशन के बाद 'मैंने प्यार किया' में चुना गया था। फिल्म हिट होने के बाद सलमान को कुछ महीने खाली बैठना पड़ा था, लेकिन बाद में उनका करियर ट्रैक पर आ गया। 90 के दशक से फिल्मी दुनिया में उतरे सलमान खान 58 साल की उम्र में आज भी फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे हैं। वह जल्द ही एआर मुरुगदॉस की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे, जो 2025 में ईद पर रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…