सलमान खान ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, फायरिंग केस की जांच के बीच सामने आई सेट से पहली तस्वीर!
Updated on
09-05-2024 02:08 PM
सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर ने एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म में सलमान के ऑपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। खुद एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट में यह बात कन्फर्म की। अब सलमान ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।एक तरफ जहां सलमान के घर पर हुई फायरिंग केस की तेजी से जांच चल रही है, वहीं एक्टर ने बेझिझक काम करना जारी रखा।
सलमान खान 'सिकंदर' के सेट पर पहुंचे और अपने काम में जुट गए।'सिकंदर' के सेट से सलमान की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
'सिकंदर' के सेट पर पोज देते सलमान
Sikandar सलमान और एआर मुरुगदॉस की पहली फिल्म है और यह ईद 2025 पर रिलीज होगी। सेट से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें Salman Khan एक लड़की के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
सलमान ने 11 अप्रैल को अनाउंस की थी 'सिकंदर'
सलमान ने 11 अप्रैल को 'सिकंदर' का पोस्टर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी कि इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' को देखो और अगली ईद पर 'सिकंदर' से आकर मिलो।
रश्मिका मंदाना की खुशी का ठिकाना नहीं
वहीं, अब 'सिकंदर' में 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना एंट्री कर चुकी हैं। 'पुष्पा' के बाद से रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी, और वह रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में भी नजर आईं। अब रश्मिका को बॉलीवुड से ढेरों ऑफर मिल रहे हैं। रश्मिका मंदाना बेहद एक्साइटेड हैं कि उन्हें अपनी तीसरी हिंदी फिल्म सलमान खान के साथ करने को मिल रही है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर खुशी भी जाहिर की है। रश्मिका आज भी वह पल नहीं भूलतीं, जब एक इवेंट में सलमान ने उनके साथ 'सामी सामी' डांस स्टेप किया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…