'वीरगति' में हर शॉट से पहले रातभर वर्कआउट करते थे सलमान खान, अखिलेंद्र मिश्रा ने सुनाया क्लाइमैक्स का किस्सा
Updated on
17-04-2024 01:20 PM
'चंद्रकांता' में क्रूर सिंह का किरदार निभाकर हिट हुए एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने करियर में 'लगान' और 'सरफरोश' जैसी फिल्में कीं। इन फिल्मों में निभाए किरदारों में अखिलेंद्र मिश्रा को काफी पसंद किया गया था। अपने करियर में उन्होंने आमिर खान के अलावा कई एक्टर्स के साथ काम किया, पर सलमान खान को 'वीरगति' में देख वह हैरान थे। इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा ने भी काम किया था। उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में 'वीरगति' में सलमान संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। साथ ही सलमान के डेडिकेशन और काम के प्रति ईमानदारी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।
Veergati साल 1995 में आई थी, पर यह फ्लॉप रही थी। हालांकि फिर भी सिनेमाघरों में 100 दिन तक चली। अखिलेंद्र मिश्रा ने 'राजश्री अनप्लग्ड' को दिए इंटरव्यू में बताया कि Salman Khan रात-रातभर हर शॉट से पहले एक्सर्साइज करते थे। उन्होंने इस बात की तारीफ की कि फिल्म के लिए परफेक्ट बॉडी बनाने में सलमान ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
अखिलेंद्र मिश्रा ने सुनाया सलमान का मजेदार किस्सा
Akhilendra Mishra ने बताया, ''वीरगति' को फिल्म इंडस्ट्री ने फ्लॉप घोषित कर दिया था। चूंकि नया मैं था तो मुझ पर असर पड़ा। मुझे फिल्में नहीं मिलीं। C-ग्रेड की फिल्में मिलीं। थिएटर वाले अपने आप को बड़ा ईमानदार समझते हैं और हैं भी, लेकिन 'वीरगति' के वक्त सलमान खान में हमने जो ईमानदारी देखी थी, वो बहुत अद्भुत थी। वह पहली फिल्म थी, जिसमें वो बिना कपड़ों के दिखे थे। मतलब बॉडी दिखाई थी। वह हर शॉट से पहले रातभर एक्सर्साइज करते थे। कैमरामैन भी उनकी मसल्स के हिसाब से लाइटिंग करता था। सलमान कमर्शियल सिनेमा के हीरो हैं, और उनमें काम के प्रति वैसी ईमानदारी देखना, कमाल लगता था।'
अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कि 'वीरगति' का क्लाईमैक्स कई दिनों में शूट हुआ था, और उस वक्त सलमान रातभर वेटलिफ्टिंग करते थे ताकि परफेक्ट शॉट दे पाएं। एक्टर के मुताबिक, वह वाकई कमाल था। लेकिन अखिलेंद्र मिश्रा आज तक इस बात पर हैरान रह जाते हैं कि 'वीरगति' थिएटर्स में 100 दिनों तक चली, पर इंडस्ट्री ने इसे फ्लॉप करार दिया।
'वीरगति' में सलमान के ऑपोजिट नहीं थी कोई हीरोइन
'वीरगति' में सलमान और अखिलेंद्र मिश्रा के अलावा दिव्या दत्ता, पूजा डडवाल, फरीदा जलाल और कुलभूषण खरबंदा थे। फिल्म में सलमान के ऑपोजिट कोई हीरोइन नहीं थी। यह सलमान के करियर की पहली फिल्म है, जिसमें उनके ऑपोजिट एक भी हीरोइन नहीं थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…