अब शादी नहीं करेंगे सलमान खान! फिर ठुकराया मैरिज प्रपोजल, बोले- मेरे दिन तो लद गए!
Updated on
27-05-2023 08:13 PM
57 साल की उम्र में सलमान खान, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। हालांकि, फैंस का ऐसा मानना है कि वो प्यार के मामले में बदकिस्मत रहे हैं। पहले उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कटरीना कैफ तक से जुड़ चुका है, लेकिन वो आज भी कुंवारे हैं। हाल ही में एक इवेंट में हॉलीवुड से आई जर्नलिस्ट ने उनके सामने मैरिज प्रपोजल रखा, लेकिन सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया और कहा कि अब उनके दिन 'लद' चुके हैं।
अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान Salman Khan मीडिया से रूबरू हुए। एक पत्रकार ने सलमान को बताया कि वो बहुत दूर हॉलीवुड से आई और ये बताना चाहती है कि उनको देखते ही उसे प्यार हो गया। फिर सलमान ने जानबूझकर जर्नलिस्ट का ध्यान हटाने की कोशिश की और उससे पूछा, 'तुम शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हो?' लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वो सिर्फ उनके बारे में बात कर रही।
सलमान ने शादी को लेकर कही ये बात
इसके बाद उन्होंने सलमान से पूछा, 'मुझसे शादी करेंगे?' इस पर सलमान ने जवाब दिया, 'मेरी शादी के दिन लद (ओवर) गए।' जब उसने कारण के बारे में पूछा तो सलमान ने कहा कि उन्हें उनसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यूलिया और सलमान
इसी इवेंट के दौरान, उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से पूछा गया कि सलमान ने क्या पहना है? शुरुआत में वह इस सवाल का जवाब देने में झिझकती नजर आईं। लेकिन फिर उन्होंने स्माइल करते हुए जवाब दिया, 'सलमान जो कुछ भी पहनते हैं, उसमें हमेशा अच्छे लगते हैं।'
होने वाली थी शादी
पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब सलमान शादी के बिल्कुल करीब पहुंचे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 'कॉफी विद करण' में सलमान ने कबूल किया था कि वो वास्तव में संगीता बिजलानी से शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी।
ऐन वक्त पर बदल लिया इरादा
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और संगीता की शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सलमान ने अपना इरादा बदल दिया। इस समय, उनके यूलिया वंतूर को डेट करने की अफवाह है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…