सलमान खान का बड़ा ऐलान, ईद पर आएंगे भाईजान 'किक 2' के लिए साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से मिलाया हाथ
Updated on
12-03-2024 01:10 PM
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने साउथ के फेमस फिल्ममेकर एआर मुरुगादॉस के साथ अपकमिंग मूवी 'किक 2' के लिए हाथ मिलाया है, जिन्होंने आमिर खान की 'गजनी' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी डायरेक्ट की है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला होंगे, जबकि 'किक' से साजिद ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। सलमान ने ये भी बताया दिया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी। आइये डिटेल में जानते हैं।
Salman Khan को उनकी अगली फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल यानी 2023 में उनकी 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी और घरेलू बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ से ज्यादा था। अब वो अपनी एक और धमाकेदार मूवी लेकर आ रहे हैं, जोकि साल 2014 में रिलीज हुई 'किक' का अगला पार्ट है।
'किक 2' की कमान संभालेंगे साउथ के डायरेक्टर
'किक' फिल्म का डायरेक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया था। अब Kick 2 की कमान साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस संभाल रहे हैं। हालांकि, साजिद फिल्म को प्रोड्यूस जरूर करेंगे।
साथ में कई हिट्स दे चुके हैं साजिद और सलमान
ये पहला मौका नहीं है जब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान खान ने हाथ मिलाया है। बल्कि इनकी जोड़ी ने 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी', 'किक' और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं।
तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल
एआर मुरुगादॉस की बात करें तो ये 'गजनी', 'हॉलीडे : ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी', और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ही कई हिट देने के लिए जाने जाते हैं। एआर मुरुगादॉस ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'गजनी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम किया था। दूसरी तरफ प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के साथ 'किक' के जरिए 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म दी थी। अब ये तिकड़ी एक साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…