सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कहा- मेरी बेटी हिंदी फिल्में देखेगी और आर्यन के बेटे पर क्रश करेगी
Updated on
09-01-2025 02:56 PM
सलमान खान के खिलाफ अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली सोमी अली खान इस वक्त किसी और वजह से चर्चा में हैं। सोमी अली के मन में मां बनने की चाहत जाग गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी घर बसाने और खुद बच्चे पैदा करने के बारे में क्यों नहीं सोचा? इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक बच्ची को गोद लेने की प्लानिंग बना रही हैं।
एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने कभी घर बसाने और बच्चे पैदा करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। सोमी ने कहा, 'पहले मैं एक यंग एज की प्रॉब्लम (शादी को हल्के में लेने की समस्या) से घिरी थी। फिर जब मेरे मन में मां बनने की इच्छा जागी तब हिरोइन बनने के सपने ने मुझे इन चीजों से दूर रखा और फिर मुझे वास्तविकता का एहसास हुआ। दरअसल, हर परीकथा की एक लाइफ होती है।'
भारत से एक बच्चे को गोद लेने की सोमी की प्लानिंग
अली ने आगे कहा, 'अगर वे गलतियां या दुर्घटनाएं नहीं होतीं तो हम ऐसा क्यों कहते? मेरे अस्तित्व के लिए सबसे अच्छी चीज थी, नो मोर टियर्स (संगठन)।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक लड़के या लड़की को गोद लेने की प्लानिंग कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि भारत से एक बच्चे को गोद लेने की उनकी प्लानिंग है।'मलाला हिंदी फिल्में देखेगी और आर्यन के बेटे पर क्रश करेगी'
एक ने कहा, 'हां, मेरी बच्ची भारत के एक गांव से होगी और उसका नाम मलाला अली होगा। मलाला हिंदी फिल्में देखेगी और आर्यन के बेटे पर क्रश करेगी। मेरे पास सिर्फ जियॉग्राफिकल रूप से ही नहीं बल्कि पूरी तरह से बदलाव लाने का आत्मविश्वास है, बल्कि ये साबित करने का भी कि नफरत का कारण कभी नागरिक नहीं हो सकते हैं। हमारे पास सोनू सूद जैसे एक्टर उदाहरण हैं जो कि समाज में भलाई का काम करने में जुटे हैं।'
भारत-पाकिस्तान को लेकर सोमी अली ने की बात
भारत-पाकिस्तान पर बातें करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'सीमा किस लिए, हमें अलग रखने के लिए? जबकि हम दोनों क्रिकेट खेलते हैं, एक ही भोजन का आनंद लेते हैं और मेरी मां जो मूल रूप से इराक से हैं, वह अमित जी (अमिताभ बच्चन), रेखा जी, काका जी से प्यार करती हैं और मेरे पिता एक फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने जावेद अंकल (जावेद शेख) जैसे एक्टर को इंट्रोड्यूस किया, जो अक्सर हमारे स्टूडियो में आते थे और फिर ओम शांति ओम जैसी फिल्म में भी काम किया।'
कहा- कला और कलाकारों को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता
पाकिस्तानी कलाकारों का नाम लेते हुए सोमी ने कहा, 'फवाद और माहिरा खान जैसे लोग हिंदी सिनेमा में एक्टिंग कर रहे हैं और उन्हें बहुत से लोग पसंद करते हैं। कला और कलाकारों को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…