Select Date:

सलमान खान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ने थिएटर्स को कहा- अलविदा, 200 करोड़ भी न छू पाई फाइनल कलेक्शन

Updated on 25-05-2023 09:45 PM
करीब 4 साल के लंबे गैप के बाद इस साल ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फाइनल कलेक्शन सामने आ गया है। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी सलमान खान की इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पूजा हेगड़े नजर आई हैं। इनके अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगतपति बाबू के अलावा कैमियो रोल में शहनाज गिल, पलक तिवारी, भाग्य श्री, भूमिका चावला जैसी कई सिलेब्रिटीज नजर आईं। हालांकि, फिल्म ईद पर अच्छी कमाई करने में सफल रही, लेकिन इसके बाद से डल हो गई। फिल्म को लेकर जिस कमाई की उम्मीद की जा रही थी, उसे पूरा करने में ये सफल नहीं हो पाई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने जहां निजाम/आंध्रा में खासकर निजाम जिसे सलमान फैन्स का गढ़ माना जाता है, अच्छी कमाई की है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जहां करीब 52.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। बिजनेस के लिहाज से ईद एक बड़ा मौका माना जाता है सलमान की फिल्म के लिए और गल्फ में ये और अच्छी होती है। यहां फिल्म करीब 20 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है, जो कि पेंडेमिक के बाद 'पठान' को छोड़ दें तो सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म रही है। इसने 'ब्रह्मास्त्र' और 'केजीएफ 2' (हिन्दी) को पछाड़ दिया है।

'किसी का भाई किसी की जान' की दुनिया भर में कमाई

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 175 करोड़ के करीब रही है, जो कि रणबीर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' से पीछे रह गई जिसने करीब 195 करोड़ की कमाई की। 'किसी का भाई किसी की जान' का कलेक्शन कुछ इस तरह से है-
The worldwide total for Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:
पहले वीक का कलेक्शन: 83.74 करोड़ रुपये,
दूसरे वीक का कलेक्शन: 14.72 करोड़ रुपये,
तीसरे वीक का कलेक्शन: 2.44 करोड़ रुपये,
चौथे वीक का कलेक्श: 31 लाख रुपये,
पांचवें वीक का कलेक्शन: 5 लाख रुपये (3 दिनों में)
कुल कमाई: 101.26 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कमाई
भारत में कुल कमाई: 122.50 करोड़ (101.26 करोड़ नेट)
विदेश में कमाई: 52.75 करोड़ रुपये के करीब
कुल कमाई: 175.25 करोड़ रुपये

ओटीटी पर इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म

सिनेमाघरों से निकलकर अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म इसी शुक्रवार को यानी 26 मई से Zee5 पर स्ट्रीमिंग के लिए बिल्कुल रेडी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.