Select Date:

धर्मेन्द्र के पैरों के पास काफी देर तक जमीन पर बैठे रहे सलमान, हेमा मालिनी के बर्थडे का सबसे खूबसूरत नजारा

Updated on 19-10-2023 03:28 PM
हेमा मालिनी की 75वीं बर्थडे पार्टी की यूं तो कई शानदार तस्वीरें सामने आईं। इस पार्टी में रानी मुखर्जी से लेकर शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, जया बच्चन, रेखा और जैकी श्रॉफ जैसे बहुत सारे स्टार्स दिखे। हालांकि, हम जिस तस्वीर की बात यहां कर रहे हैं उसमें केवल सलमान खान और धर्मेन्द्र नजर आ रहे हैं। तस्वीर की खूबसूरती ये है कि सलमान धर्मेन्द्र के पैरों के पास नीचे बैठे हैं और उनसे बातें करते दिख रहे हैं।

कहा जाता है कि सलमान खान धर्मेन्द्र के काफी करीब हैं। बताया जाता है कि सलमान खान को धर्मेन्द्र अपने बेटे की ही तरह मानते हैं और इस ततस्वीर में जो झलक दिख रही है वो किसी बाप-बेटे की ही तरह दिख रही है। सलमान खान एक आज्ञाकारी बेटे की तरह अपने पिता समान धर्मेद्र की कदमों में बैठे, उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं। खबर है कि सलमान धर्मेन्द्र के पास इस तरह करीब 15 मिनट तक उनके सामने यूं ही बैठे रहे।

धर्मेन्द्र ने अपने युवा दिनों के किस्से किए शेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेन्द्र ने इस मौके पर अपने युवा दिनों के कई किस्से सुनाए। सलमान खान और धर्मेन्द्र ने अपनी-अपनी लाइफ के कई किस्से शेयर किए। बताया जा रहा है कि सबसे पहले वहां अंदर धर्मेन्द्र पहुंचे और उनके पीछे ही सलमान खान पहुंचे। सलमान ने हेमा और धर्मेन्द्र के साथ अच्छा वक्त बिताया।

सलमान खान और धर्मेन्द्र कई फिल्मों में साथ

सलमान खान और धर्मेन्द्र कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें 'प्यार किया तो डरना क्या', 'टेल मी ओ खुदा, 'यमला पगला दीवान' जैसी फिल्में शामिल हैं। हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मौके की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। इसी वीडियो में कई खूबसूरत झलकियां हैं जिसमें सलमान खान और धर्मेन्द्र साथ दिख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.