Select Date:

आमिर खान के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख:आमिर के 60वें बर्थडे से पहले किया सेलिब्रेट

Updated on 13-03-2025 03:01 PM

आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले बुधवार को एक्टर के घर पर कड़ी सिक्योरिटी नजर आई। आमिर के बर्थडे से पहले सलमान और शाहरुख उनके घर पहुंचे। तीनों की इस मुलाकात के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में शाहरुख पैपराजी से बचते नजर आ रहे हैं।

साथ दिखे सलमान-शाहरुख और आमिर

आमिर खान के घर के बाहर से कई झलकियां सामने आई हैं। सलमान खान को आमिर की बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। तो वहीं शाहरुख खान पैपराजी से बचते नजर आए। शाहरुख भारी सिक्योरिटी के बीच आमिर के घर पहुंचे। पैपराजी उन्हें रिकॉर्ड न कर पाएं इसलिए एक्टर ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई थी।

तीनों एक साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नजर आए थे

इससे पहले तीनों खान को पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में साथ देखा गया था। तीनों एक्टर जामनगर में अनंत-राधिका की शादी से पहले प्री वेडिंग समारोह में साथ दिखे थे। इस दौरान तीनों ने साथ में 'नाटू नाटू' सॉन्ग पर डांस परफॉर्मेंस दी थी। शाहरुख, सलमान और आमिर 'आरआरआर' के गाने के हुक स्टेप पर डांस करते हुए नजर आए थे। तीनों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

ईद के मौके पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सुजॉय घोष की फिल्म किंग में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान, एआर मुरुगदास की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर खान की अगली फिल्म सितारे जमीन पर है।

आमिर को 60वें बर्थडे पर किया जाएगा सम्मानित

बता दें, आमिर खान को उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में एक इवेंट के में ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसमें एक्टर की कई फिल्में दिखाई जाएंगी।

सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी आमिर की फेमस फिल्में

पीवीआर सिनेमा ने आमिर खान को सम्मान देने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल अनाउंस किया। यह इवेंट 14 मार्च को आमिर के बर्थडे पर शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। एक्टर के फैंस को सिनेमाघरों में उनकी कुछ फेमस फिल्में देखने का मौका मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.