Select Date:

भाई-भाभी के साथ डांस करते दिखे सलमान 21 साल के अरहान पापा की शादी में शामिल हुए

Updated on 25-12-2023 02:26 PM

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने कल यानी 24 दिसंबर को 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से दूसरी शादी की। इस दौरान उनकी शादी की कुछ इनसाइड वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। वीडियो में सलमान खान भाई अरबाज की शादी में ‘तेरे मस्त-मस्त दो नैन’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ भाभी शुरा, अलवीरा खान,​​​​​अलीजेह अग्निहोत्री भी डांस करती दिखीं। इस खास मौके पर सलमान को ग्रे पठानी सूट में देखा जा सकता है।

21 साल के अरहान खान पापा की दूसरी शादी में शामिल हुए। अरहान पापा अरबाज की शादी में न केवल शामिल हुए बल्कि उन्होंने पापा के साथ गाना भी गाया। दूल्हा-दुल्हन ने पूरे परिवार के साथ केक कटिंग की। अरबाज ने पत्नी शुरा के लिए 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' पर गाना गाया। बेटे अरहान ने भी गाने में उन्हें ज्वाइन किया। बता दें दोनों की निकाह सेरेमनी रविवार देर शाम अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई।

जानिए कौन हैं शुरा खान?

शुरा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज से उनकी मुलाकात अपकमिंग फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी।

हाल ही में जॉर्जिया से हुआ है ब्रेक-अप

अरबाज अब तक मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। हालांकि, 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेक अप हुआ है। इसकी पुष्टि जॉर्जिया भी अपने कई इंटरव्यूज में कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने कहा था कि मैं और अरबाज इस बात को जानते थे कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने हैं। इसके अलावा मेरी अपनी एक अलग पहचान है। मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे अरबाज की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानें।

शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स

अरबाज खान के परिवार के सदस्यों के अलावा, रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी, रिद्धिमा पंडित, रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख, फराह खान, साजिद खान भी शादी में शामिल हुए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.