Select Date:

पंकज त्रिपाठी ने 'मैं अटल हूं' का पोस्टर जारी कर दिखाया अपना लुक और बताई रिलीज डेट, लोग बोले- प्रोपेगेंडा फिल्म

Updated on 29-11-2023 02:21 PM
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' गुजरे वीकेंड पर 24 नवंबर को काफी धूमधाम से रिलीज हुई। सलमान खान खुद इस फिल्म का प्रमोशन करने उतर गए थे। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट तक में अलीजेह के साथ नजर आ रहे थे सलमान खान। फिल्म को रिव्यूज़ भी अच्छे मिले और ऐसी उम्मीद थी कि जरा हटकर कहानी दिखाने वाली सलमान की भांजी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने वाली है। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और पहले दिन से ही इसकी कमाई काफी कम हुई है। हालांकि, अलीजेह की ये फिल्म सनी देओल के बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' से बेहतर कमाई की है। 'फर्रे' पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है।

'फर्रे' की कहानी की बात करें तो ये थाई फिल्म 'बैड जीनियस' की रीमेक है, जिससे सलमान की भांजी ने फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी है। 'Farrey' एक जीनियस स्टूडेंट की कहानी है, जिसे स्कॉलरशिप की मदद से एक शहर के सबसे शानदार स्कूल में एडमिशन मिलता है। अलीजेह फिल्म में जीनियस स्टूडेंट के किरदार में हैं जिसे स्कॉलरशिप की बदौलत उस स्कूल में एडमिशन तो मिल जाता है लेकिन वो चीटिंग से जुड़े रैकेट में बुरी तरह फंस जाती हैं। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ क्रिटिक्स अलीजेह की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस दिखे थे, लेकिन दर्शकों पर उनका जादू चल नहीं पाया। आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है हाल।

सलमान की भांजी की फिल्म 'फर्रे' ने की मुट्ठी भर कमाई

इस फिल्म ने पांच दिनों में बस मुट्ठी भर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फर्रे' ने शुक्रवार को केवल 50 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की, जो उम्मीद से काफी कम रही है। वहीं दूसरे दिन कमाई थोड़ी बढ़ी जरूर लेकिन आंकड़ा 1 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा। शनिवार को फिल्म ने 78 लाख रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 93 लाख रुपये की कमाई की और सोमवार को सबसे बुरा हाल दिखा। फिल्म मुश्किल से 38 लाख कमा पाई और मंगलवार को सबसे कम हुई कमाई। फिल्म ने मंगलवार को केवल 34 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से कुल मिलाकर फिल्म ने 2.93 करोड़ रुपये की कमाई की।

प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी किया है डेब्यू

सौमेन्द्रा पाधी निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा और भी कई कलाकार हैं, जिन्होंने 'फर्रे' से बॉलीवुड में एंट्री मारी है। अलीजेह के अलावा प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ की भी ये पहली फिल्म है।

इनके अलावा इस फिल्म में हॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक रॉनित रॉय भी हैं। फिल्म में साहिल मेहता और जूही बब्बर भी अहम भूमिका में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.