सामंथा रुथ प्रभु को हुई ये बीमारी फिर भी जिम में बहा रहीं पसीना, जोड़ों में दर्द के बावजूद बैठकर किया एक्सरसाइज
Updated on
11-01-2025 01:15 PM
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। शुक्रवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने बताया कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह इससे उबर रही हैं। सामंथा ने एक क्लिप पोस्ट की जिसमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। कसरत करते समय उन्होंने बैंगनी रंग की ड्रेस पहनी है। उनकी पीठ कैमरे की ओर थी। क्लिप को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, 'चिकनगुनिया से उबरना बहुत मजेदार है। जोड़ों का दर्द और बाकी सब।'
Samantha Ruth Prabhu को आखिरी बार 'सिटाडेल: हनी बनी' में देखा गया था। उन्होंने हाल ही में बताया था कि शो के सेट पर उन्हें चोट लग गई थी। गलाट्टा इंडिया के साथ बातचीत में सामंथा ने कहा था, 'मुझे चोट लगी थी और मैं उसके बाद नाम भूल गई थी। मैं पूरी तरह से खाली हो गई। वह काफ़ी अजीब था। अब जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो कोई भी मुझे अस्पताल नहीं ले गया। किसी ने मुझसे नहीं पूछा।'
सामंथा को मायोसिटिस का पता चला
साल 2022 में, सामंथा ने खुलासा किया कि उन्हें ऑटोइम्यून मायोसिटिस का पता चला था। इंडिया टुडे से बात करते हुए सामंथा ने कहा था, 'मुझे अपनी बीमारी के बारे में लोगों के बीच जाने के लिए मजबूर किया गया। उस समय मेरी फिल्में रिलीज होने वाली थीं। मैं तब बहुत बीमार थी। यह मुश्किल था और मैं तैयार नहीं थी। चारों ओर तरह-तरह की अटकलें चल रही थीं और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही थीं।'
मेकर्स चाहते थे ऐसा करवाना
उन्होंने यह भी कहा था, 'मेकर्स को इसे प्रमोट करने के लिए मेरी जरूरत थी। वरना यह फिल्म खत्म हो जाती। इसलिए, मैं एक इंटरव्यू करने के लिए सहमत हो गई। जाहिर है, मैं वैसी नहीं दिखती थी। मैं दवाई खाती थी। मुझे स्थिर रखने के लिए मजबूर किया गया था। अगर कोई ऑप्शन होता तो मैं बाहर आकर इसकी घोषणा नहीं करती।'
'सिटाडेल: हनी बनी' कास्ट
सामंथा को आखिरी बार 'सिटाडेल: हनी बनी' में एक एजेंट के रोल में देखा गया था। यह सीता आर मेनन की लिखी और राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी है। यह सिटाडेल का रीमेक थी। 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का प्रीमियर पिछले साल 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर हुआ था। इसमें वरुण धवन, के के मेनन, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…