ईशा की कमर पर समर्थ ने काटी चिकोटी, कभी किया Kiss तो कभी बाहों में जकड़ा, दिन-दहाड़े रोमांस देख भड़के लोग
Updated on
24-11-2023 03:22 PM
'बिग बॉस' ऐसा रियालिटी शो है जहां कई बार कपल रोमांस की हदें पार करते दिखे हैं। वहीं इस सीजन ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का रोमांस लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। 'बिग बॉस 17' के 40वें एपिसोड में दोनों का मस्ती और रोमांस देख कुछ यूजर्स गुस्से से बौखला गए। दरअसल लोगों को चिंटू का तरीका पसंद नहीं आया। आइए दिखाते हैं समर्थ और ईशा मालवयी का वायरल होता वीडियो।
'बिग बॉस 17' के गुरुवार के एपिसोड में दिल के कमरे में ईशा और समर्थ एक साथ मस्ती करते दिखते हैं। फिर समर्थ ईशा के चूमते हैं और फिर उन्हें कमर पर चिकोटी काटते हैं। ये देख लोग कपल को खरी खोटी सुनाने लगे।
मन्नारा की झुक गईं नजरें
इस वीडियो में देख सकते हैं कि जब ईशा और समर्थ का रोमांस चल रहा था तो मन्नारा चोपड़ा कमरे में आती हैं लेकिन वह अपनी नजरें झुका लेती हैं और फिर वहां से गुजर जाती हैं।
लोगों ने क्या कहा
समर्थ ने जिस तरह से ईशा को बाहों में जकड़ा, ये देख फैंस गुस्सा हो गए। एक ने लिखा कि एक्टर ठरकी हैं तो एक ने लिखा कि दोनों को शर्म नहीं वहीं। एक ने तो कहा कि मन्नारा चोपड़ा भी उनकी वजह से रूम से चली गईं। कुछ लोगों ने दोनों को निब्बा निब्बी कहा।
हनीमून पर आए हैं?
ईशा-समर्थ के बढ़ते रोमांस को देख एक यूजर ने कहा कि दोनों को देख ऐसा लगता है कि वह हनीमून पर आए हैं। एक बिग बॉस देखने वाले दर्शक ने कहा, 'ये कुछ ज्यादा नहीं हो रहा है इनका। बिग बॉस वाले इनको कुछ कहते नहीं है क्या।'
ईशा मालवीय का रिलेशनशिप
मालूम हो, ईशा मालवीय और समर्थ कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं। दोनों ने साथ में 'उडारियां' सीरियल में काम किया है। ईशा चिंटू से पहले अभिषेक कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं। करीब सालभर के अंदर दोनों का विवादित तरीके से ब्रेकअप हो गया था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…