जल्द होने वाली है सना खान की डिलीवरी! बोलीं- एक नई जान की जिम्मेदारी है, बस इंतजार नहीं हो रहा
Updated on
07-06-2023 08:40 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस' और फिल्म 'जय हो' में नजर आईं सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड को टाटा कर दिया था और धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला किया था। लॉकडाउन में ही इन्होंने शादी भी कर ली थी और अब वो मां बनने जा रही हैं। कुछ ही दिनों में उनकी डिलीवरी हो सकती है। ऐसे में वह कैसे अपना ख्याल रख रही हैं और मन में कैसे-कैसे इमोशन्स गुलाटी मार रहे हैं, उन्होंने खुद मीडिया से बातचीत में बताया है।
पपाराजी विरल भयानी से खास बातचीत में सना खान बताती हैं, 'एक नई जान की जिम्मेदारी है, ये जो औलाद होती है अल्लाह की तरफ से अमानत होती है। उसका ध्यान रखना होता है। तो मैं कोशिश करती हूं कि हर वो चीज करूं जो बेबी के लिए हेल्दी हो। और अब आखिरी दिन हैं बेबी को आने में। तो मैं काफी खुश हूं। एक्साइटेड हूं। डरी हुई हूं। ये सारे इमोशन्स है जो, होते हैं सभी न्यू बॉर्न के आने पर। बस अब बच्चे को देखने के लिए मेरे से इंतजार नहीं हो रहा है। लेकिन इंशाअल्लाह। देखिए क्या होता है।'
सना खान के बच्चे का नाम?
सना खान से उनके बच्चे के नाम के बारे में भी पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बारे में सोचा है या नहीं। इस पर वो कहती हैं, 'नाम तो सोचा ही है। लड़का के लिए सोचा है और लड़की के लिए भी सोचा है। लेकिन बाद में बताऊंगी। तो जो अल्लाह नवाजेगा, उसके बाद सोचेंगे कि क्या है और क्या रखना है।'
सना खान और मुफ्ती अनस की शादी
सना खान ने साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा, तभी उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का फैसला किया था। और इसी साल 20 सितंबर को उन्होंने मुफ्ती अनस से निकाह कर लिया था। ये प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जाता है कि अनस ने शादी के गिफ्ट में बीवी सना को एक डायमंड रिंग दी थी। वह गुजराज के मशहूर हीरे व्यापारी हैं। उनका दुनियाभर में कारोबार है। फिलहाल ये दुबई में रहते हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…