'मुंह में राम बगल में छुरी' रखने वाले विक्की जैन को सना रईस खान ने दिखाया आईना, फैंस बोले- वाह वकील साहिबा!
Updated on
02-11-2023 03:58 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट सना रईस खान की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। हो भी क्यों ना! आखिर वकील साहिबा ने विक्की भैय्या की पोल-पट्टी जो खोल दी है। उनके बिछाए शतरंज के मोहरों को बिखेर दिया है। विक्की भैय्या को पलटकर जवाब देने का बूता जो किसी भी दूसरे कंटेस्टेंट में देखने को नहीं मिला, वो कारनामा सना ने कर दिखाया है। वो भी डंके की चोट पर और सबके सामने। इस समय सोशल मीडिया पर सना ट्रेंड हो रही हैं और यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं कि आखिर उन्होंने 'मुंह में राम बगल में छुरी' रखने वाले विक्की भैय्या के कच्चे चिट्ठे खोल दिए हैं।
दरअसल, Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भले ही दिल के मकान में हैं, लेकिन वो गेम में अपना पूरा दिमाग लगा रहे हैं। बाहर से ही पूरी प्लानिंग प्लॉटिंग करके आए हैं। मीठी-मीठी बातें करके सबको अपने करीब रखा हुआ है। यहीं काम वो सना रईस खान के साथ भी करते थे। कुछ लोग उनके स्मार्ट गेम को जानते और समझते भी हैं, लेकिन कुछ कह नहीं पा रहे हैं।
सना ने उड़ा दी विक्की जैन की धज्जियां
बीते एपिसोड में जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई तो Vicky Jain ने सना रईस खान को ही नॉमिनेट कर दिया, ये कहते हुए कि वो उनकी बीवी अंकिता लोखंडे से झगड़ रही हैं। लेकिन सना जैसे ही नॉमिनेट हुईं, उन्होंने विक्की भैय्या की धज्जियां उड़ा दीं। घरवालों को बता दिया कि वो कैसे दूसरों के दिमाग में अपनी बातें डालते हैं। सबका ब्रेनवॉश करते हैं। उनकी बीवी अंकिता भी वैसे ही करती हैं।
हो रही है सना की तारीफ
अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Sana Raees Khan की खूब तारीफ हो रही है। किसी ने कहा कि वो ही असली बॉस हैं, कोई बोल रहा है कि वो अब उनकी फेवरेट बन गई हैं। देखिए लोग क्या-क्या कह रहे हैं।
सना ने तो The UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल को भी पीछे नहीं छोड़ा है। उनको भी रोस्ट कर दिया। उनका ये वीडियो भी काफी पंसद किया जाता है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…