'सनम तेरी कसम' वैलेंटाइन डे पर रचेगी इतिहास! छठे दिन भी शानदार कमाई, 'इंटरस्टेलर' ने बुधवार को दिखाया दबदबा
Updated on
13-02-2025 02:09 PM
प्यार के खुमार का महीना, फरवरी। इश्क के इजहार का महीना, फरवरी। और इस फरवरी में 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस का रंग भी गुलाबी कर दिया है। नौ साल बाद दोबारा रिलीज हुई यह फिल्म री-रिलीज फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह बड़ी आसानी से 'तुम्बाड' को पछाड़ देगी, जिसने री-रिलीज पर 32 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार, 14 फरवरी 'सनम तेरी कसम' के लिए खास दिन होने वाला है। वैलेंटाइन्स डे पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल की पूरी संभावना है। साथ ही यह 'ये जवानी है दीवानी' को भी पछाड़ देगी। बुधवार को छठे दिन भी 'सनम तेरी कमस' की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। दूसरी ओर, महज 7 दिनों के लिए री-रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की 'इंटरस्टेलर' ने भी बुधवार को अपना दबदबा कायम रखा है।
बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ समय में री-रिलीज हुई फिल्मों में अब तक सबसे अधिक कमाई के मामले में 'ये जवानी है दीवानी' दूसरे नंबर पर है। रणबीर-दीपिका की फिल्म ने री-रिलीज पर 26.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दिलचस्प है कि हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की इमोशनल रोमांटिक फिल्म ने 6 दिनें में ही देश में 24.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 28.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
'सनम तेरी कसम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
sacnilk के मुताबिक, बुधवार को 'सनम तेरी कसम' ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 3.00 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह बहुत अधिक नुकसान नहीं है। छह दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि उम्मीद यही है कि गुरुवार की कमाई मिलाकर यह फिल्म पहले सप्ताह में देश में 27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन आसानी से कर लेगी।
'तुम्बाड' और 'ये जवानी है दीवानी' का रिकॉर्ड
साल 2016 में जब 'सनम तेरी कसम' रिलीज हई थी, तब इसने 9.10 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप साबित हुई थी। तब भी वैलेंटाइन वीक था। लेकिन इस बार कहानी दूसरी है। 'तुम्बाड' और 'ये जवानी है दीवानी' के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी री-रिलीज ग्रॉसर की बात करें तो लिस्ट में थलपति विजय की 'गिली' (26 करोड़ ग्रॉस) भी है। लेकिन 'सनम तेरी कसम' ग्रॉस कमाई में छह दिनों में ही इससे आगे निकल चुकी है।
विक्की कौशल की 'छावा' का नहीं होगा ज्यादा असर
बहुत आश्चर्य नहीं होगा अगर 'सनम तेरी कसम' वैलेंटाइन डे पर 5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ले। शुक्रवार से इस फिल्म का दूसरा हफ्ता भी शुरू हो रहा है। हालांकि, विक्की कौशल की 'छावा' भी 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को रिलीज हो रही है। लेकिन 'सनम तेरी कसम' इसके बावजूद अच्छी कमाई करेगी, यह तय है।
'इंटरस्टेलर' ने 6 दिनों में कमाए 18 करोड़ रुपये
दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की 'इंटरस्टेलर' भले ही 7 दिनों के लिए ही भारत में री-रिलीज हुई है, लेकिन सिमित थिएटर्स में रिलीज के बावजूद इसका अपना दबदबा है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसका अधिकतर हिस्सा IMAX वर्जन से है। इस एपिक साइंटिफिक-फिक्शन फिल्म ने छह दिनों में 18 करोड़ रुपये का नेट बिजनस किया है और भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड री-रिलीज ग्रॉसर बन गई है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…