Select Date:

संदीप रेड्डी बोले-गलती देख भड़क गया था, हालत ऐसी रणबीर को गुस्सा शांत कराना पड़ा

Updated on 25-12-2023 02:37 PM

फिल्म एनिमल को 3 घंटे 23 मिनट की लेंथ के साथ रिलीज किया गया था। मगर, पहले इस फिल्म की लेंथ 3 घंटे 46 मिनट थी। रिलीज के कुछ समय पहले फाइनल चेक के दौरान देखी गई गलतियों की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म के 9 मिनट के सीन्स को ट्रिम कर दिया था। हालांकि, इस चीज का संदीप रेड्डी वांगा को आज भी अफसोस है। उनका कहना है कि यह चीज उन्होंने प्रेशर में आकर की थी।

उन्होंने बताया कि रिलीज के ठीक एक दिन पहले उन्होंने साउंड में कुछ दिक्कत देखी, जिससे वो बहुत नाराज हुए। रणबीर कपूर को उन्हें आकर शांत कराना पड़ा था। रिलीज के पहले 20 दिन उनके लिए भयानक थे।

बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म के डायरेक्शन के साथ फाइनल एडिटिंग भी की है।

काम का प्रेशर इतना था कि साउंड मिक्सिंग रूम में ही सोना पड़ा
कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म देखी तो क्या सोचा था। उन्होंने कहा- जब मैंने पहली बार फिल्म देखी तो मुझे बहुत सारी दिक्कतें दिखीं। कंटेंट के हिसाब से मुझे साउंड में प्रॉब्लम दिखीं। दरअसल, हम फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज कर रहे थे, इस दौरान मैं भूल गया कि मैं किसी लैंग्वेज का साउंड चेक रहा हूं।

रिलीज के पहले 20 दिन भयानक थे। हम लगभग तीन से चार दिनों तक साउंड मिक्सिंग रूम में ही सोए।

रिलीज के एक दिन पहले साउंड में दिक्कत हुई, रणबीर को उनका गुस्सा शांत कराना पड़ा
संदीप रेड्डी फिल्म की कुछ चीजों को लेकर बहुत सर्तक रहते हैं। उन्होंने बताया कि रिलीज के ठीक एक दिन पहले उन्होंने साउंड में कुछ दिक्कत देखी, जिससे वो बहुत नाराज हुए। रणबीर कपूर को उन्हें आकर शांत कराना पड़ा।

OTT पर बिना कट के पूरी फिल्म रिलीज होगी
संदीप ने आगे कहा- रिलीज के पहले फिल्म की लेंथ 3 घंटे 46 मिनट थी। मगर, बाद में मुझे प्रेशर में आकर 8-9 मिनट के सीन्स को ट्रिम करना पड़ा।

हालांकि, उन ट्रिम किए गए फुटेज को भी नेटफ्लिक्स के वर्जन में शामिल किया जाएगा, जो आने वाले समय में OTT पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल मैं नेटफ्लिक्स के इस वर्जन के लिए उन फुटेज की दिक्कतों को भी दूर करने पर काम कर रहा हूं।

रणबीर को बताया शानदार एक्टर
संदीप ने रणबीर की तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्होंने कई बार देखी है। रणबीर एक बेहतरीन कलाकार है। फिल्म में उन्होंने ऐसी एक्टिंग की है, जिससे दर्शक एक मिनट के लिए उनसे नजर नहीं हटा पाएंगे।

23वें दिन फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 532.77 करोड़

फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक (23वें दिन) इंडिया में 532.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

टॉप-5 डोमेस्टिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्में
जवान- 643.87 करोड़

पठान- 543.05 करोड़

एनिमल- 532.77 करोड़*

गदर 2- 525.45 करोड़

दंगल- 387.38 करोड़

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ती डिमरी, अनिल कपूर, प्रेम चोपड़ा और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकार देखने को मिले थे। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ये उनके करियर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह का डायरेक्शन किया था। एनिमल समेत उनकी तीनों फिल्में हिट रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.