Select Date:

संजू सैमसन की एक गलती पड़ेगी भारी, वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय! बदलेगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी?

Updated on 27-06-2026 03:00 PM
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मिली इस हार ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग को हवा दे दी है। सीरीज के पहले मैच में टीम मैनेजमेंट ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा जताया था, जिसके चलते सूर्यवंशी को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा। लेकिन पहले मैच में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद अब रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

संजू सैमसन पर फट सकता है बिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा जहां वह महज 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सीनियर ओपनर्स को कड़ा संदेश दिया है। मांजरेकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 776 रनों का अंबार लगाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हैं ऐसे में प्लेइंग इलेवन में किसी की भी जगह स्थाई नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.