Select Date:

सारा अली खान को पपाराजी की इस हरकत पर आया गुस्सा, भड़कते हुए बोलीं- अब बस बंद करो

Updated on 24-08-2023 01:50 PM
अभी तक आपने सारा अली खान का एकदम कूल अंदाज देखा होगा। पपाराजी से भी वह खुश होकर मिलती हैं, और बातें करती हैं। लेकिन जब हाल ही वह फिल्म देखने के लिए एक थिएटर गईं, तो उन्हें पपराजी पर गुस्सा आ गया, और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। दरअसल सारा अली खान ने थिएटर के अंदर जाने से पहले पपाराजी को हंसी-खुशी पोज दिए थे। इसके बाद वह अंदर चली गईं।

लेकिन जब Sara Ali Khan ने देखा कि पपाराजी थिएटर के अंदर ही आ गए हैं, तो उन्हें गुस्सा आ गया। उनके चेहरे पर चिड़चिड़ाहट साफ नजर आ रही थी। सारा ने पपाराजी से जाने का इशारा करते हुए कहा, 'सर, अभी बंद करो ना प्लीज। सच में, ये मुझे अच्छा नहीं लगता।' सारा के इस वीडियो को देख फैंस को एक्ट्रेस पर जरा भी गुस्सा नहीं आया, बल्कि वो उनके सपोर्ट में खड़े हो गए।

फैन का कमेंट- सारा को कैमरा तोड़ देना चाहिए था
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'सारा को कैमरा तोड़ देना चाहिए था। एक सिलेब्रिटी की भी पर्सनल लाइफ होती है।' एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'भाई उनकी भी पर्सनल लाइफ होती है, कुछ तो स्पेस दो यार।'

सारा के तेवर से हैरान यूजर्स, सपोर्ट में फैंस
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने सारा का गुस्सा देख हैरानी जताई। वो पूछने लगे कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है? लेकिन फैंस ने सारा का खूब सपोर्ट किया। सारा को पिछले दिनों पापा सैफ अली खान का बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा गया था। पार्टी में उन्होंने भाई इब्राहिम, करीना कपूर खान और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ खूब मस्ती की थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सारा अली खान
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सारा अली खान जून में रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। इस वक्त उनके पास 4 फिल्में हैं, जिनमें 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'मेट्रो इन दिनों', 'मर्डर मुबारक' और जगन शक्ति की एक फिल्म शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.