सारा अली खान लंदन में मां-पापा के साथ इंजॉय कर रहीं छुट्टियां, बताया अमृता सिंह और सैफ संग क्या कर रहीं मिस
Updated on
26-12-2023 02:23 PM
सारा अली खान इस वक्त लंदन में अपना हॉलीडे मना रही हैं। सारा अपनी मां अमृता सिंह और पापा सैफ अली खान के साथ क्रिसमस का लुत्फ उठाती दिखी हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उनके भाई इब्राहिम अली खान उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह उन्हें मिस कर रही हैं। सारा ने अपने लंदन वकेशन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मां अमृता सिंह और पापा सैफ अली खान के साथ सारा ने तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ सारा ने अपने भाई को मिस करने की भी बात कही है। मां और पापा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सारा ने लिखा है- इस मैरी क्रिसमस के लिए धन्यवाद सांता। इब्राहिम, काश तुम पेकन पाई खाने के लिए, जश्न मनाने और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए यहां होते।'
अमृता और सैफ के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं सारा
सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वो अपनी मां और पापा दोनों के साथ लंदन में हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में सैफ और अमृता एकसाथ नजर नहीं आ रहे हैं। सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी। अमृता और सैफ की शादी के करीब 4 साल बाद 1995 में सारा अली खान का और 2001 में इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ। धीरे-धीरे सैफ और अमृता के बीच झगड़े बढ़ने लगे और वे फाइनली 2004 में अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने करीना से शादी रचा ली।
सारा अली खान की आनेवाली फिल्में
सारा की अपकमिंग फिल्मों में कन्नन अय्यर निर्देशित बायोपिक 'ऐ वतन मेरे वतन' है जिसमें वह स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में होंगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की फिल्म और होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' भी हैं। इन सबके अलावा जगन शक्ति की अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…