साड़ी में सारा अली खान बैडमिंटन खेलती और 'ढल गया दिन' गाती दिखीं, लोगों ने कहा- इनकी आवाज मर्दों जैसी क्यों
Updated on
24-02-2024 01:34 PM
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती हैं और फिल्मों के अलावा यहां भी अपने फैन्स के मनोरंजन में कसर नहीं छोड़तीं। इस बार सारा अली खान अपनी दादी मां शर्मिला टैगोर के पॉप्युलर गाने 'ढल गया दिन' को रीक्रिएट करती दिखी हैं और इस अंदाज में वह काफी जंच रही हैं।
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैडमिंटन खेलते हुए 'ढल गया दिन' गाने को रीक्रिएट करती दिख रही हैं। ये गाना वो खुद गा रही हैं और साड़ी पहन कर बैडमिंटन खेलती दिख रही हैं। सारा का हेयरस्टाइल रेट्रो वाले अंदाज में दिख रहा है, जैसा कि ऑरिजनल गान में उनकी दादी शर्मिला टैगोर नजर आई थीं।
'रियल वर्सेस रील, बिहाइंड द सीन्स में है असली फील'
वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'रियल वर्सेस रील। बिहाइंड द सीन्स में है असली फील।' वीडियो पर फिल्मी सितारे और फैन्स कॉमेंट्स लेकर टूट पड़े हैं। इस वीडियो को देखकर काफी लोग हैरानी भी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि सारा इस वीडियो नें डिट्टो शर्मिला टैगोर की तरह दिख रही हैं।
'मर्डर मुबारक' और 'ए वतन मेरे वतन' हो रही रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा बहुत जल्द फिल्म 'मर्डर मुबारक' और 'ए वतन मेरे वतन' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर, टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर और सुहैल नैय्यर जैसे कई कलाकार नजर आनेवाले हैं। सारा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…