सारा अरफीन खान के बर्ताव पर बजीं तालियां, दर्शकों ने कहा- ईशा सिंह और एलिस कौशिक को दिया कर्मा
Updated on
08-11-2024 02:36 PM
'बिग बॉस' एक ऐसा शो है, जहां आने वाले कंटेस्टेंट्स को हर समय दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरना पड़ता है। उन्हें हर कदम पर जज किया जाता है। 18वें सीजन की सदस्य सारा अरफीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीते एपिसोड में वो फट पड़ीं। अपने साथ हो रहे अन्याय और घर में हो रहे पक्षपात पर वो बरस पड़ीं। बिग बॉस के 'लाडले' विवियन डीसेना पर जमकर भड़ास निकाली तो बिग बॉस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जिस तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया, उसको लेकर सोशल मीडिया दो वर्ग में बंट गया है। किसी को सारा सही लग रही हैं तो किसी का कहना है कि नेशनल टीवी पर इस तरह से अपना आपा खोना सही नहीं है!
पहले बता दें कि Sara Arfeen Khan, अरफीन खान की बीवी हैं। दोनों मियां-बीवी इस शो में डटे हुए हैं। अरफीन खान लाइफ कोच हैं। वो ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के लाइफ कोच रहे हैं।
विवियन को लेकर बायस्ड हैं मेकर्स
अब बात करते हैं कि 'बिग बॉस 18' की। शुरुआत से ही साफ दिख रहा है कि विवियन डीसेना मेकर्स के लाडले हैं, मेकर्स उन्हें लेकर बायस्ड रहते हैं। ये बात घरवाले भी कहते हैं और दर्शकों को भी ऐसा महसूस होता है। खैर। घर में इस वक्त विवियन डीसेना टाइम गॉड हैं। उन्हें इस स्पेशल पावर से हटाने के लिए घर में एक टास्क होता है। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाता है।
टास्क कर रही थीं सारा, विवियन ने निकाला
टाइम गॉड बनने के लिए छड़ी को एक हाथ से पकड़ने का टास्क था। सारा अरफीन खान भी इसमें शामिल थीं, लेकिन ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने कहा कि सारा ने अपने हाथ से छड़ी को छोड़ दी। उनकी बात सुनकर विवियन सारा को टास्क से निकाल देते हैं। इसके बाद सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।
सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर
सारा ने विवियन को लाख बार समझाया कि उन्होंने छड़ी नहीं छोड़ी, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इसके बाद सारा गुस्से में लाल हो जाती हैं। वो बोलती हैं कि इस गेम में कोई सही नहीं है, सब झूठे हैं। यहां तक कि उन्होंने शो से निकलने तक की बात भी कह दी कि जहां एक कंटेस्टेंट को लेकर सभी पक्षपात कर रहे हैं, वहां उन्हें नहीं रहना है। धीरे-धीरे उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। सामान फेंकने लग गईं। अविनाश मिश्रा तक को चोट पहुंचाई और विवियन पर भी सामान फेंककर मारा।
सारा ने एलिस और ईशा को खूब सुनाया
सारा ने ईशा और एलिस को भी नहीं बख्शा। दोनों को इतने ताने मारे कि ईशा रो पड़ीं। सारा ने दोनों को बोला कि वे अविनाश की की बेबी सिटिंग करती हैं। उनके आगे-पीछे घूमती रहती हैं। उनका खुद का कोई वजूद नहीं है। सारा, ईशा और अविनाश के पीछे-पीछे घूमती रहीं। उन्होंने ईशा से कहा, 'नैपी बदल दो इसकी...।'
सारा के बर्ताव को लेकर हो रही है चर्चा
सारा के बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया दो वर्ग में बंट गया है। कई लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी छीछालेदर करवा ली है तो कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जिस तरह से उनके साथ भेदभाव हो रहा था, उनका गुस्सा होना लाजिमी था। एक ने लिखा, 'सारा ने दर्शकों को वो दिया, जो दर्शक चाहते थे।' एक ने फोटो शेयर की, जिसमें एलिस और ईशा दोनों अविनाश की पैंपरिंग कर रही हैं। ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सारा ने क्या ही गलत कहा।' दर्शकों ने ताली बजाते हुए कहा कि ईशा को कर्मा ने जवाब दे दिया है। जिस तरह से पीठ पीछे सबकी बुराई करती हैं, उनके साथ सही हुआ।
वीकेंड का वार में एकता कपूर
आप इस शो को कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। ये सोमवार से गुरुवार को रात 10 बजे टेलीकास्ट होता है। वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को रात साढ़े नौ बजे आता है। आप इसे जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। चूंकि सलमान खान इस वक्त हैदराबाद में हैं और 'सिकंदर' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए इस वीकेंड का वार में एकता कपूर नजर आएंगी और घरवालों की क्लास लगाएंगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…