'भूल भुलैया 3' की तो 7 दिन में ही निकल पड़ी! गुरुवार को 'सिंघम अगेन' को फिर पछाड़ा
Updated on
08-11-2024 02:38 PM
अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में कमाल कर दिया है। हालांकि, 'सिंघम अगेन' की तरह ही इस हॉरर-कॉमेडी की कमाई भी सोमवार से लगातार गिर रही है। लेकिन फिर भी यह बेहतर हालत में है। यही नहीं, इसने पहले हफ्ते में भी ना सिर्फ अपना बजट निकाल लिया है, बल्कि 8 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा भी कमा लिया है। इतना ही नहीं, बीते दो दिनों से कार्तिक आर्यन की यह फिल्म बेहद कम अंतर से ही सही, लेकिन 'सिंघम अगेन' को लगातार पछाड़ रही है।
कार्तिक आर्यन को इस बार 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी का साथ मिला है। दिवाली के मौके पर रिलीज यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों में जहां 'सिंघम अगेन' से काफी पीछे थी, वहीं सोमवार से यह अजय देवगन की फिल्म को टक्कर देने लगी। जबकि बुधवार और गुरुवार को 25-25 लाख ही सही, लेकिन 'भूल भुलैया 3' ने अधिक कमाई की है।
'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को 'भूल भुलैया 3' ने देश में 9.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि 'सिंघम अगेन' ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले कार्तिक की फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि अजय देवगन की फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
'भूल भुलैया 3' ने निकाला बजट, अब मुनाफा शुरू
सात दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' का टोटल कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये हो चुका है। अच्छी बात यह है कि फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है। यानी यह फिल्म बजट से आगे बढ़कर अब 8.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी है।
'भूल भुलैया 3' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 7
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में अगला पूरा हफ्ता और यह वीकेंड भी खुलकर कमाई का मौका दे रहा है। 'भूल भुलैया 3' के पास वीकेंड में बड़ा मौका है, दर्शकों ने प्यार दिया तो फिल्म अगले दो दिनों में 'सिंघम अगेन' से बड़े अंतर से आगे बढ़ सकती है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…