KCR की पार्टी BRS के सारधी सबसे अमीर सांसद, BJP का कौन सा MP है सबसे गरीब, पढ़ें ADR की ये ताजा रिपोर्ट
Updated on
19-08-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: 225 मौजूदा राज्यसभा सांसदों की कुल संपत्ति 18,210 करोड़ रुपये है। इसमें बीआरएस सांसद बंदी पार्थ सारधी 5,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसने 233 राज्यसभा सांसदों में से 225 की क्रिमिनल बैकग्राउंड के ब्योरे में छान-बीन करके अपडेट किया है। इसमें आगे कहा गया कि मौजूदा राज्यसभा में एक सीट खाली है। जबकि, तीन सांसदों का विश्लेषण नहीं किया गया है क्योंकि उनके हलफनामे मौजूद नहीं थे और जम्मू-कश्मीर की चार सीटें अनआइडेंटिफाइड हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यसभा के मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति 18,210 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचे गए बीजेपी के 85 सांसदों की कुल संपत्ति 2,579 करोड़ रुपये है। इसके बाद कांग्रेस के 30 सांसदों की 1,549 करोड़ रुपये, वाईएसआरसीपी के 9 सांसदों की 3,561 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा टीआरएस के सात सांसदों की 5,596 करोड़ रुपये और आप के 10 सांसदों के पास कुल 1,316 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
डॉ. बंदी पार्थ सारधी सबसे अमीर सबसे अमीर राज्यसभा सांसद बीआरएस के डॉ. बंदी पार्थ सारधी हैं। इनकी कुल संपत्ति 5,300 करोड़ रुपये है। इनके बाद वाईएसआरसीपी के सांसद अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी हैं। इनकी कुल संपत्ति 2,577 करोड़ रुपये है। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन हैं। इनके पास 1,001 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
7 BRS राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 799.46 करोड़ रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 7 टीआरएस (अब भारत राष्ट्र समिति) के राज्यसभा सांसदों के पास प्रति सांसद औसत संपत्ति 799.46 करोड़ रुपये है। वाईएसआरसीपी के 9 राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 395.68 करोड़ रुपये प्रति सांसद है और आप के 10 राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 131.66 करोड़ रुपये प्रति सांसद है।
TMC के राज्यसभा सांसदों के पास औसत 3.55 करोड़ संपत्ति
कांग्रेस के 30 राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 51.65 करोड़ रुपये है! एनसीपी के तीन राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 19.57 करोड़ रुपये है। 13 तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 3.55 करोड़ रुपये है।
यूपी के सांसदों के पास कितनी दौलत रिपोर्ट में कहा गया है कि तेलंगाना से जांच किए गए 7 सांसदों की कुल संपत्ति 5,596 करोड़ रुपये है। इसके बाद आंध्र प्रदेश से विश्लेषण किए गए 11 सांसदों की कुल संपत्ति 3,823 करोड़ रुपये है और उत्तर प्रदेश से विश्लेषण किए गए 30 सांसदों की कुल संपत्ति 1,941 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 225 मौजूदा राज्यसभा सांसदों में से 166 (74 प्रतिशत) सांसदों ने देनदारियां घोषित की हैं।
किस सांसद पर कितना कर्ज वाईएसआरसीपी के नाथवानी परिमल पर अधिकतम 209 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके बाद बीआरएस के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी पर 154 करोड़ रुपये की देनदारी है और सपा की जया बच्चन पर 105 करोड़ रुपये की देनदारी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चार राज्यसभा सांसदों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है।
कौन सा सांसद है सबसे गरीब आप के संत बलबीर सिंह के पास 3.79 लाख रुपये की संपत्ति है। बीजेपी के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा के पास 1.98 लाख रुपये की संपत्ति है। आप के संजय सिंह के पास 6.6 लाख रुपये की संपत्ति है और तृणमूल कांग्रेस के प्रकाश चिक बड़ाइक के पास 9.25 लाख रुपये की संपत्ति है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…