'सत्यप्रेम की कथा' ने चौथे दिन छप्पर फाड़कर की कमाई, रविवार को खूब चढ़ी बॉक्स ऑफिस पर चमक
Updated on
03-07-2023 08:08 PM
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने अपने चौथे दिन पर ओपनिंड डे से अधिक कमाई कर डाली है। साफ है कि वीक डेज़ पर रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है। फिल्म ने रिलीज होने के चौथे दिन छप्पर फाड़कर कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अपने बजट की लगभग आधी कमाई पहले ही वीकेंड पर कर डाली है।
Satyaprem Ki Katha 4 Days Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' करीब 60 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म ने अब तक कुल 38.35 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्मों की कमाई के आंकड़े शेयर करने वाली वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म ने चौथे दिन यानी अपने पहले रविवार को 12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और संभव है कि इसमें थोड़ी और बढ़त भी नजर आए। लेकिन साफ है कि बकरीद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की ओपिनिंग पर जैसी उम्मीद थी वो रविवार ने कर दिखाया है।
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' पर रविवार को चढ़ा रंग
बता दें कि पहले दिन गुरुवार को Satyaprem Ki Katha ने महज 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म हॉलिडे पर रिलीज हुई है जिसका फायदा इसे भरपूर मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ 'आदिपुरुष' के गिरते आंकड़ों ने भी 'सत्यप्रेम की कथा' को एक अच्छी उम्मीद जगा दी थी। लेकिन इस ठंडी शुरुआत ने सारी उम्मीदों पर जैसे पानी फेर दिया। इसके अगले दिन शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई गिरी और केवल 7 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। इसके बाद शनिवार को थोड़ी बढ़त दिखी और ये फिल्म 10.10 कमा गई।
'सत्यप्रेम की कथा' के पास है परफॉर्म करने का मौका
हालांकि 'सत्यप्रेम की कथा' लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है क्योंकि कार्तिक और कियारा की इस फिल्म को परफॉर्म करने के लिए अभी लंबा वक्त है। इस बीच कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और 'आदिपुरुष' का साथ दर्शक करीब-करीब पूरी तरह से ही छोड़ चुके हैं। ऐसे में 'सत्यप्रेम की कथा' को सिनेमाघरों में परफॉर्म करने के लिए शानदार मौका है।
7 जुलाई के बाद से हैं कई सारी फिल्में मैदान में
हालांकि, यहां ये भी बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी इसी महीने रिलीज हुई है। फिल्म इस महीने के आखिर में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसलिए इस फिल्म से 'सत्यप्रेम की कथा' को खतरा अभी काफी दूर है, लेकिन कुछ ऐसी फिल्म भी आ रही हैं जो कमाई में रोड़ा खड़ी कर सकती हैं। संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म '72 हूरें' 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में है। फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है और हो सकता है कि इसे 'द केरल स्टोरी' की तरह ही मौका मिल जाए। ऐसी ही एक और फिल्म 'अजमेर 92' भी 14 जुलाई को रिलीज हो रही है, जो अजमेर शरीफ से जुड़ी रूह कंपा देने वाली घटनाओं पर बेस्ड है। बहुत संभव है कि फिल्म अपना जादू चलाने में कामयाब रहे। इन सबके अलावा 'मिशन इम्पॉसिबल' पार्ट 7 भी इसी महीने 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…