कंगाल पाकिस्तान को बचाने के लिए आगे आया सऊदी अरब, शहबाज सरकार के साथ आज होगी महाडील
Updated on
27-07-2023 01:43 PM
इस्लामाबाद: कंगाल हो चुके पाकिस्तान को बचाने के लिए सऊदी अरब की सरकार सामने आई है। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच 10 अरब डॉलर का समझौता होने जा रहा है। इसके तहत दोनों देश ग्वादर में विशाल रिफाइनरी लगाने जा रहे हैं। इस रिफाइनरी के लिए पाकिस्तान की 5 सरकारी कंपनियां और सऊदी अरब की चर्चित तेल कंपनी अरमाको निवेश करेंगी। पाकिस्तान इस प्रॉजेक्ट में 70 फीसदी पैसा लगाएगा, वहीं सऊदी अरब की कंपनी 3 अरब डॉलर खर्च करेगी।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक तबाही की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान पहले चाहता था कि सऊदी अरब 10 अरब डॉलर पूरा पाकिस्तान में निवेश करे लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। पाकिस्तान की आर्थिक हालत बहुत ही खराब है और सऊदी अरब पहले ही उसे काफी लोन दे चुका है। सऊदी अरब के इस रुख के बाद आखिरकार शहबाज सरकार को पूरी रिफाइनरी में 70 फीसदी पैसा लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। दोनों देशों के बीच आज इस सहमति पत्र पर समझौता हो सकता है।
सऊदी अरब से खराब रिश्तों की पाकिस्तान ने चुकाई कीमत
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच इमरान खान के कार्यकाल में रिश्ते रसातल में चले गए थे। इमरान खान ने सीधे सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर हमला बोला था। अब शहबाज सरकार के आने के बाद हालात बदलते दिख रहे हैं। शहबाज शरीफ से लेकर आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर तक सऊदी प्रिंस से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी सऊदी अरब ने पूरा पैसा इस प्रॉजेक्ट के लिए नहीं दिया है। सऊदी अरब के राजदूत ने ग्वादर में रिफाइनरी स्थल का दौरा किया है।
इस संयुक्त रिफाइनरी में हर दिन 4 लाख बैरल तेल साफ करने की क्षमता होगी। पाकिस्तान खुद को बचाने के लिए अब खाड़ी देशों की शरण में पहुंच गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई को कराची पोर्ट का कुछ हिस्सा दे दिया था ताकि उसे पैसा मिल सके। पाकिस्तान रिश्ते सुधारने के लिए मुस्लिम देश होने की दुहाई दे रहा है। ग्वादर वही इलाका है जहां पर चीन अरबों डॉलर का सीपीईसी का निवेश कर रहा है। ग्वादर बंदरगाह को चीन आधुनिक बना रहा है। इससे पहले सऊदी प्रिंस ने साल 2019 की अपनी यात्रा के दौरान 20 अरब डॉलर के निवेश पैकेज का ऐलान किया था जिसमें 10 अरब डॉलर रिफाइनरी पर खर्च किया जाना था। हालांकि अब रिश्ते खराब होने के बाद अब वह केवल 3 अरब डॉलर का ही निवेश कर रहा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…