Select Date:

सऊदी अरब भी बनाएगा न्यूक्लियर बम, अगर... प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने परमाणु हथियार पर दी बड़ी वॉर्निंग

Updated on 21-09-2023 12:52 PM
वॉशिंगटन: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को अमेरिका में फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि सऊदी भी तब परमाणु हथियार बना लेगा, अगर इसमें ईरान पहले कामयाब हुआ। इस दौरान उन्होंने इजरायल के साथ संबंधों में सुधार की भी बात कही। एमबीएस ने कहा, 'अगर उन्होंने (ईरान) परमाणु हथियार बना लिए, तो हमें भी ऐसा करना पड़ेगा।' प्रिंस सलमान ने कहा कि कोई भी देश जब परमाणु हथियार प्राप्त कर लेता है तो किंगडम (सऊदी अरब) इससे चिंतित होता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार पाने से क्या होगा, जब उसका इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसका इस्तेमाल मतलब पूरी दुनिया से युद्ध होगा। उन्होंने कहा, 'कोई भी देश परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है, तो उसे पूरी दुनिया से लड़ना होगा। दुनिया एक और हिरोशिमा नहीं देख सकती। अगर एक लाख लोग मर जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने बाकी दुनिया के साथ युद्ध शुरू कर दिया है।'

सऊदी बना रहा न्यूक्लियर रिएक्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 की ईरान न्यूक्लियर डील को तोड़ दिया। बाद में जो बाइडेन ने भी इसे फिर शुरू करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम में तेजी आई है। यह इस क्षेत्र के लिए अस्थिरता पैदा करने वाला है। साल 2016 में सऊदी अरब ने घोषणा की थी कि वह अगले दो दशक में 16 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगा, जिसकी लागत 80 अरब डॉलर होगी। इसके दो साल बाद किंगडम ने अपनी राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा नीति को मंजूरी दी, जो शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल को सीमित करता है।

'सुरक्षा के लिए उठाने होंगे कदम'

इससे पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने पिछले साल कुछ इसी तरह का बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान को ऑपरेशनल परमाणु हथियार मिल जाता है तो किंगडम अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, 'अगर ईरान को एक ऑपरेशनल परमाणु हथियार मिल जाता है, तो सभी दांव बेकार हो जाएंगे। यह पूरा रीजन खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएगा और खाड़ी के देश अपनी सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.