Select Date:

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आएंगे भारत, जी-20 के तुरंत बाद होगी राजकीय यात्रा, जानें महत्व

Updated on 28-08-2023 01:46 PM
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। वहीं क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा 11 सितंबर को होगी। यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी शामिल है। यह क्राउन प्रिंस की पहली भारत यात्रा नहीं होगी।

इससे पहले क्राउन प्रिंस फरवरी 2019 में भारत आ चुके हैं। तब वह सऊदी अरब के पहले उप प्रधानमंत्री थे। हालांकि इस बार वह भारत सऊदी अरब के प्रधानमंत्री बन कर आ रहे हैं। MBS की यात्रा की तैयारी को लेकर पिछले हफ्ते सऊदी अरब के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चर्चा की। अक्टूबर 2019 में पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। 2016 के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा थी। पीएम मोदी की 2019 की यात्रा के परिणामस्वरूप सऊदी अरब और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना हुई, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रहा।

भारत का प्रमुख भागीदार

इस पहल में दो समानांतर ट्रैक हैं। पहला राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसका नेतृत्व दोनों देशों के विदेश मंत्री करते हैं। वहीं दूसरे में आर्थिक और निवेश से जुड़ी चीजों पर ध्यान दिया जाता है, जिसका नेतृत्व भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री और सऊदी के ऊर्जा मंत्री करते हैं। सऊदी अरब भारत का प्रमुख भागीदार बन गया है, खासकर पश्चिम एशियाई क्षेत्र में। सऊदी अरब क्योंकि अब ब्रिक्स में शामिल हो गया है, इसलिए यह भागीदारी और भी मजबूत होती है।

भारत और सऊदी का व्यापार

व्यापार की बात करें तो सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। ऊर्जा से जुड़ी जरूरतें इसमें सबसे ऊपर हैं। भारत का 18 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल सऊदी अरब से आयात होता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 29.28 अरब डॉलर का था। भारत ने सऊदी से 22.65 अरब डॉलर का सामान खरीदा। वहीं 6.63 अरब डॉलर का निर्यात किया। सऊदी में भारतीयों की एक बड़ी आबादी रहती है, जिससे यह रिश्ता और भी मजबूत होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.