Select Date:

हज को लेकर सऊदी अरब का मेगा प्‍लान, भारतीय मुसलमानों को होगा बड़ा फायदा, जानें इसके बारे में

Updated on 07-12-2023 01:29 PM
रियाद: सऊदी अरब के एक फैसले से पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले लाखों मुसलमानों को बड़ा फायदा होने वाला है। सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों को बदला है और इसके साथ ही उसने भारत के लिए फ्लाइट्स की संख्‍या में भी इजाफा किया है। इन फैसलों का मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा भारतीय मुसलमानों को 'उमरा' कराना या फिर उन्‍हें रमजान के महीने में मक्का के बाहर की तीर्थयात्रा में सहूलियतें मुहैया कराना है। सऊदी के हज और उमरा मंत्री तौफिग बिन फौजान अल-रबिया ने एक इंटरव्‍यू में इन खास बातों के बारे में बताया है।

1.37 मिलियन मुसलमानों की उम्‍मीद
राबिया जो भारत के दौरे पर आए हुए थे, उन्‍होंने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि इन फैसलों के बाद उम्‍मीद है कि भारत के 1.37 मिलियन मुसलमान साल 2024 में उमरा कर सकेंगे। यह आंकड़ा साल 2023 में 1.2 मिलियन था। अल राबिया ने कहा कि भारतीयों को उमरा के लिए किसी खास वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही वो बिना वर्क या फिर टूरिस्‍ट वीजा के तीर्थयात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने सऊदी अरब के आर्थिक और सांस्‍कृतिक समृद्धीकरण में भारतीयों के योगदान की तारीफ की।

खत्‍म हुए वीजा प्रतिबंध
उन्‍होंने बताया कि उमरा के लिए भारत से जाने वाले तीर्थयात्रियों की भारी संख्‍या को संभालने के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए समझौते किए गए हैं। इस विस्तार में कई भारतीय एयरपोर्ट्स से जेद्दा और मदीना के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स शुरू होंगी ताकि तीर्थयात्रा में कोई बाधा न आए। इसके अलावा उमरा तीर्थयात्रा की बढ़ती मांग के तहत सऊदी एयरलाइंस में सीट क्षमता में रणनीतिक वृद्धि लागू की गई है। इन उपायों का उद्देश्य भारतीय यात्रियों को सुखद अनुभव प्रदान करना है। भारतीय मुसलमानों के लिए उमरा वीजा नियमों में हाल ही में बदलाव किया गया है। इसके तहत उनकी पिछली वीजा स्थिति के आधार पर लगे प्रतिबंधों को खत्‍म किया गया है।

90 दिनों तक उमरा वीजा

ई-वीजा सिस्‍टम की शुरुआत भी की गई है। इन परिवर्तनों के तहत वीजा आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। इन खास बदलावों में उमरा वीजा को 90 दिनों तक बढ़ाना भी शामिल है। उमरा करने के इच्छुक व्यक्ति अब 48 घंटों के अंदर एंट्री वीजा हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय यात्री अपने काम, पर्यटक या उमरा वीजा का प्रयोग करके और यूके, यूएस या शेंगेन वीजा या इन देशों में उन्‍हें रहने के साथ सऊदी अरब में उमरा करने की मंजूरी भी मिल सकती है। इसके अलावा, उमरा करने के इच्छुक भारतीय स्टॉपओवर वीजा भी हासिल कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.