हमास की गोली से बेटे को तो बचाया लेकिन खुद गंवा दी जान, इजरायल की यह कहानी रुला देगी
Updated on
10-10-2023 01:04 PM
तेल अवीव: इजरायल में हमास की गोलीबारी से अपने छोटे बेटे को बचाने के दौरान एक कपल ने जान गंवा दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पिता ने कहा कि उनकी बेटी और दामाद डेबोरा और श्लोमी मटियास को आतंकवादियों ने उस वक्त मार डाला, जब उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए खुद को गोलियों के सामने कर लिया। उन्होंने बताया कि डेबोरा और श्लोमी अपने 16 साल के बेटे के साथ सुरक्षित कमरे में थे। तभी आतंकवादियों ने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए और उन्हें गोली मार दी।
फर्श पर गिरकर बची जान उन्होंने बताया, 'डेबोरा और श्लोमी ने यह सुनिश्चित किया कि वे बेटे पर गिरें, जिससे उसकी जान बच सके। हालांकि एक गोली उसके पेट में लगी, लेकिन वह बच गया।' इसी तरह का एक विडियो वायरल है, जिसमें एक कपल अपने बेटे और बेटी के साथ फर्श पर बैठा नजर आ रहा है। विडियो में हमास के हथियारबंद आतंकी को देखा जा सकता है। माता-पिता ने अपने बच्चों को सांत्वना दी और उन्हें फर्श पर लेटने के लिए कहा, क्योंकि हमास के आतंकी उनके घर से गोलीबारी कर रहे थे।
घटना पर जताया अफसोस सीबीएस न्यूज के मुताबिक इलान ट्रोएन ब्रैंडिस में इजरायली प्रोफेसर हैं। साथ ही स्कूल में शूस्टरमैन सेंटर ऑफ इजरायल स्टडीज के संस्थापक निदेशक भी हैं। हमलों के दौरान वह इजरायल में ही थे। इस बीच, उनका पोता अब दक्षिणी इजरायल के एक अस्पताल में है और ठीक रहा है। ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, 'हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि प्रोफेसर ट्रोएन ने इजरायल में हो रही दुखद घटनाओं में अपनी बेटी और दामाद को खो दिया है।
कई सैनिक हैं तैनात उन्होंने आगे कहा, 'ब्रैंडिस के पूर्व छात्र इलान और उनका परिवार लंबे समय से ब्रैंडिस समुदाय के मूल्यवान सदस्य रहे हैं,और हम इलान, उनकी पत्नी कैरोल और उनके पूरे परिवार को अपने विचारों में रखते हैं। हम कड़े शब्दों में आतंकवाद की निंदा करते हैं जैसा कि हमने आज निर्दोष नागरिकों के खिलाफ होते देखा है।' शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इसमें 700 से ज्यादा इजरायलियों की मौत हो गई है। कई लोग अभी तक हमास के कब्जे में है। इजरायली सेना ने दक्षिणी रेगिस्तानी इलाकों में हजारों सैनिकों को तैनात किया गया था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…