Select Date:

हमास के हमले के बीच दर्द का मंजर, OTT पर ये 5 इजरायली फिल्में और वेब सीरीज देख रो उठेगा जर्रा-जर्रा

Updated on 09-10-2023 04:47 PM
इजरायल में हर तरफ तबाही का मंजर है। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने वहां रॉकेट दाग दिए और अब युद्ध छिड़ गया है। अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग घायल हो गए हैं। चीख-पुकार के बीच भयावह मंजर की तस्वीरें सभी के दिलों को छलनी कर रही हैं। एक वक्त था, जब इजरायल की खूबसूरत लोकेशंस पर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती थी। इजरायल का सिनेमा भी भारत में काफी फेमस है। वहां की फिल्में-वेब सीरीज काफी पसंद की जाती हैं।

हम आपको उन इजरायली वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगेगा कि मौजूदा वक्त का नजारा कैमरे में कैद हो गया है। स्पाई, आतंकवाद, हमले और इन सबके बीच लोगों का दर्द और इमोशंस... ऐसी ही तमाम कहानियां आपको इन शोज में देखने को मिलेगी। इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
1. म्यूनिख गेम्स (Munich Games)
म्यूनिख गेम्स फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन ब्लैक सेप्टेंबर ग्रुप द्वारा ओलंपिक विलेज पर हमला करने के 50 साल बाद की एक कहानी है, जिसमें इजराइली टीम के 11 सदस्य मारे गए थे। इसके क्रिएटर Michal Aviram हैं। स्टार्स की लिस्ट में सेनेब सालेह, यूसेफ 'जो' स्वीड और सेबेस्टियन रूडोल्फ हैं।
कहां देखें- प्राइम वीडियो

2. तेहरान (Tehran)
'तेहरान' एक इजरायली स्पाई-थ्रिलर टीवी सीरीज है। इसे जोंडर और ओमरी शेन्हार ने लिखा है। डैनियल सिरकिन का डायरेक्शन है। सीरीज का प्रीमियर 22 जून 2020 को इजराइल में और 25 सितंबर को इंटरनेशनल लेवल पर Apple TV+ पर हुआ।
कहां देखें- Apple TV+

3. द स्पाई (The Spy)
ये सच्ची घटना पर बेस्ड है। इसे गिदोन रैफ ने बनाया और डायरेक्ट किया है। इजरायल की खूफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन की लाइफ पर बेस्ड है। ऐसी कहानी, जो आपको झकझोर देगी। आपकी रूह कांप जाएगी।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

4. मोसूल (Mosul)
अगर आप अभी हुए इजरायल हमले के दर्द को महसूस करना चाहते हैं और करीब से देखना चाहते हैं तो 'Mosul' जरूर देखें। कहानी आतंकी हमले की है।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

5. Valley of Tears trailer
'वैली ऑफ टीयर्स' एक दर्दनाक ड्रामा सीरीज है, जो इजरायल में 1973 के योम किप्पुर युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दो युवा लड़ाकों की कहानी दिखाई गई है, उनके साथ गलत हुआ है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.