ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की, इस बात पर हुआ तांडव
Updated on
07-12-2023 02:32 PM
'बिग बॉस 17' में 7 दिसंबर के एपिसोड में तगड़ा बवाल मचने वाला है। यह बवाल होगा ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच। जो कभी रिलेशनशिप में थे और ब्रेकअप के बाद दोस्त बन गए थे, वही दोनों एक-दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए। जी हां, बिग बॉस के घर में ईशा और अभिषेक के बीच गंदी लड़ाई हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सभी मोहल्ले वाले उनका बीच-बचाव करने लगे। यह दरअसल इम्यूनिटी टास्क के दौरान हुआ, जिसे अरुण जीत चुके हैं। पूरा वाकया क्या है, आइए बताते हैं:
Bigg Boss 17 में नील भट्ट और अरुण के बीच मुकाबला होने वाला है। और यह मुकाबला बिग बॉस करवाएंगे। दरअसल बिग बॉस ने घर में इम्यूनिटी टास्क करवाने का फैसला किया है। घरवालों से पूछा जाता है कि वो हर मकान से एक कंटेस्टेंट को चुनें। लेकिन दम के मकान वाले यह फैसला लेने में नाकाम रहते हैं। इस कारण मुकाबला सिर्फ अरुण और नील के बीच होता है।
अरुण ने जीता इम्यूनिटी टास्क, ईशा-अभिषेक के बीच हाथापाई
मेकर्स ने 7 दिसंबर के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इम्यूनिटी टास्क अरुण ने जीत लिया है। यानी नील भट्ट उनसे हार गए हैं। अब अरुण इस इम्यूनिटी का इस्तेमाल अगले हफ्ते करेंगे। प्रोमो में बिग बॉस बोलते हैं, 'तो आज इस मोहल्ले में इम्यूनिटी की पावर की जंग का ऐलान करता हूं। टास्क शुरू होता है और इस बीच अभिषेक की अंकिता और फिर ईशा मालवीय से लड़ाई हो जाती है। दरअसल इम्यूनिटी पावर को लेकर खानजादी और ईशा मिलकर अभिषेक से भिड़ जाती हैं। इस बात पर अभिषेक कहते हैं कि क्या पावर की चमची बन रही है। यही बात ईशा को खटक जाती है और वह चिल्लाने लगती हैं।
हाथापाई पर तहलका को निकाला, क्या अब निकाली जाएंगी ईशा?
लड़ाई के दौरान खूब बहस होती है। हद तब पार होती है, जब ईशा, अभिषेक को बदतमीज बोलती हैं और उन्हें दो बार धक्का मार देती हैं। खानजादी, ईशा को पकड़ लेती हैं, लेकिन वह काबू में नहीं आतीं और अभिषेक को फिर से धक्का मार देती हैं। बाद में समर्थ भी बीच में आ जाते हैं और अभिषेक से भिड़ जाते हैं। वह भी अभिषेक को धक्का मारते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह तहलका को अभिषेक के साथ फिजिकल होने पर बाहर किया गया था, क्या वैसा ही एक्शन ईशा मालवीय और समर्थ के लिए लिया जाएगा? इस बारे में 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा, जब सलमान खान आएंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…