Select Date:

मणिपुर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तेज विद्रोहियों और जवानों में संघर्ष के डर से अपना घर छोड़ रहे हैं कुकी

Updated on 08-01-2024 12:59 PM

म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के मोरेह शहर में 30 दिसंबर बाद से कुकी विद्रोहियों और मणिपुर पुलिस के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इस संघर्ष में 11 पुलिस कमांडो और बीएसएफ के 3 जवान घायल हुए हैं। सीमा क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए मणिपुर पुलिस की अतिरिक्त टीमों को बॉर्डर इलाकों में भेजा गया है। सीएम एन बीरेन सिंह का कहना है कि मोरेह में सुरक्षाबलों पर हमलों में म्यांमार के विद्रोहियों का हाथ है।

इसी बीच, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त दलों ने मोरेह, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों के सीमांत में तलाशी अभियान चलाया है। 30 दिसंबर के बाद हुई हिंसा के बाद मोरेह में कारोबार पूरी तरह से बंद हैं। कुकी विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में फंसने के डर से भारत-म्यांमार सीमावर्ती तेंगनौपाल जिले के व्यापारिक शहर मोरेह में कुकी अपने घर छोड़ रहे हैं।

मोरेह में हमले बढ़ने से चिंता बढ़ी

31 अक्टूबर: मोरेह पुलिस स्टेशन इंचार्ज आनंद कुमार की कुकी विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी।

31 अक्टूबर: टेंग्नोपाल में आईजीपी के काफिले पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

29 दिसंबर: कुकी विद्रोहियों की फायरिंग में मणिपुर पुलिस का जवान घायल हुआ था।

30 दिसंबर: मोरेह पुलिस स्टेशन पर हमला, मणिपुर पुलिस से 4 कमांडो घायल।

2 जनवरी 2024: मोरेह के नजदीक एक कॉम्बेट ऑपरेशन के दौरान 4 पुलिस कमांडो और एक बीएसएफ जवान घायल हो गया।

म्यांमार के आतंकी संगठनों का मोरेह के पास ठिकाना
सूत्रों के मुताबिक, म्यांमार के आतंकी संगठन पीडीएफ, सीडीएफ और केएनए-बी ने म्यांमार में खम्पात व बोकान में मिलिट्री बेस पर हमला करके हथियार चुराकर मोरेह के कुकी विद्रोहियों को बेचे थे। पीडीएफ और केएनए-बी ने हाओलेफाई गांव को को ठिकाना बनाया है। वे भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी लड़ाई छेड़ने की तैयारी में हैं और मौके का इंतजार कर रहे हैं।

कुकी विद्रोही भारतीय जवानों पर हमला कर सकते
सूत्रों का कहना है कि म्यांमार के केएसए-बी और पीडीपी की मदद से कुकी विद्रोही भारतीय जवानों पर हमला कर सकते हैं। पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना सकते हैं। कुकी समुदाय के आम लोगों का कहना है कि हम कुकी विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के संघर्ष में पिसना नहीं चाहते हैं। अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं। मोरेह में बड़ी संख्या में कुकी घर छोड़ चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.