सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 29 अगस्त को अगली सुनवाई
Updated on
26-08-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में के आने के बाद से अडानी समूह पर सवाल उठने लगे। सेबी ने भी इस मामले की जांच की और अब उसने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल कर दी है। सेबी ने कहा है कि जांच पूरी हो गई है और उसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है। सेबी ने 24 मामले की जांच की है जिसमें से 22 की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि दो की जांच रिपोर्ट अंतरिम है।
दरअसल इन दोनों मामलों की जांच को पूरी करने के लिए सेबी को विदेशी एजेंसियों के रिपोर्ट का इंतजार है। इन मामलों में सेबी ने अडानी समूह की 13 विदेशी इकाईओं की जांच कर रही है। सेबी ने इस जांच में अडानी समूह में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों से जानकारी मांगी है। इन रिपोर्ट के आने के बाद सेबी की ये दो अंतरिम जांच रिपोर्ट भी पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 14 अगस्त तक अडानी मामले की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। जिसके बाद बाजार नियामक ने कोर्ट से 15 दिन की मोहलत मांगी छी। अब सेबी की ओर से रिपोर्ट सौंप की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होने वाली है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…