तीसरे चरण में होने वाले स्किल टेस्ट के लिए फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है। आईआईटी के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि इस्राइल से आई टीम ने दोनों चरणों में कुल 9028 श्रमिकों का चयन किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के स्किल टेस्ट की तिथि तय नहीं हुई है। इस बीच चयनित श्रमिक मार्च और अप्रैल में इस्राइल भेजे जाएंगे। पहले चरण के टेस्ट में चयनित 5087 श्रमिकों में करीब चार हजार को पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
