राजौरी एनकाउंटर में दूसरा आतंकवादी भी ढेर, सेना ने बरामद किया शव
Updated on
18-08-2023 01:29 PM
गोविंद चौहान, जम्मू: जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के बुधल एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जिस दूसरे आतंकी को घायल किया था। उसका शव शुक्रवार को रियासी जिले के एक नाले से बरामद किया गया है। उसके पास से दो ग्रेनेड, तीन मैगजीन 90 राउंड, 32 पिस्टल राउंड और अन्य सामान को बरामद किया गया है। पूरे इलाके को घेर कर सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च आपॅरेशन भी चलाया गया। पांच अगस्त को मुठभेड़ हुई थी। इसमें मौके पर एक आतंकी मारा गया था। जबकि दूसरा घायल हालत में मौके से भाग गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांच अगस्त को सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजौरी जिले के बुधल इलाके के गुन्दा ख्वास क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया था। उस इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। सर्च के दौरान आतंकियों की तरफ से टीम पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद इस तरफ से भी जवाब दिया गया। इस एनकाउंटर में एक आतंकी को मौके पर ही मार दिया गया था। जबकि एक आतंकी घायल हालत में मौके से भाग गया था।
उसकी तलाश में कई दिनों से इलाके में सर्च की जा रही थी। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। उसके पास से हथियारों के अलावा और भी सामान बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि आतंकी घायल हालत में कई इलाकों से होता हुआ रियासी जिले में दाखिल हुआ। लेकिन गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…