कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
Updated on
04-10-2023 01:37 PM
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलोंऔर आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं और सुरक्षाबल उनकी नापाक हरकत का जवाब दे रही है।
सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। टीमें बनाकर इलाके को चारों तरफ से घेरा गया। आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
आतंकियों की तरफ से फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग का जवाब देने शुरू किया। उसके बाद दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके के लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। सुरक्षाबलों ने कहा कि जल्द ही आतंकियों को मार गिराया जाएगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…